फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में कार-बाइक की टंकी फुल कराने पर गाड़ी में लग सकती है आग, जानें सच्चाई

Sat, 08 Jun 2019 04:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
petrol pump - फोटो : PTI
हर साल की तरह से सबसे ज्यादा गर्मी जून में पड़ती है, जब पारा 45 डिग्री तक को पार कर जाता है। ऐसे में भरी तपती दोपहरी में सड़कों पर निकलना किसी दर्द से कम नहीं होता। वहीं हर साल गर्मियों में सोशल मीडिया पर एक खबर चलती है कि गर्मियों में अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से परहेज करें, इससे आपकी गाड़ी में विस्फोट हो सकता है।
 
विज्ञापन

शेयर करते हैं फर्जी संदेश

2 of 5
WhatsApp fake news
वहीं लोग व्हाट्स अप, फेसबुक, ट्विटर पर इससे जुड़ी तमाम खबरें और पिक्चर्स शेयर करते हैं। जिसके बाद लोग एक-दूसरे को टंकी फुल नहीं कराने की सलाह देते नजर आते हैं। हालांकि ये संदेश हर साल गर्मियों में ही खूब शेयर किया जाता है, वहीं कई लोग इसे सच मान कर इस पर अमल करना भी शुरू कर देते हैं।
 
विज्ञापन

टंकी फुल कराने से गाड़ी में आग लगने का दावा

3 of 5
Indian oil Tank full fake news - फोटो : Twitter
लेकिन कोई इस दावे की सच्चाई की पीछे जाना नहीं चाहता कि क्या वाकई कार या बाइक की टंकी फुल कराने से गाड़ी में विस्फोट हो सकता है या आग लग सकती है। हालांकि यह सही है कि उच्च वायुमंडलीय तापमान गाड़ी को कई तरह से प्रभावित करता है। लेकिन ऐसा कई सच नहीं है कि टंकी फुल कराने से आग लग सकती है। साथ ही मैसेज में कहा जाता है कि आधा टैंक ही इंधन भरवाएं और हवा के लिए जगह रखें। साथ ही, दिन में एक बार टंकी को खोल कर अंदर बन रही गैस को बाहर निकलने दें।   
 

इंडियन ऑयल ने बताया अफवाह

4 of 5
Indian oil - फोटो : Google
यहां तक कि इन दावों को लेकर इंडियन ऑयल भी अपना रुख साफ कर चुकी है। पिछले साल इंडियन ऑयल ने अपने ट्विटर हैंडल से से इस दावे की सच्चाई को लेकर ट्विट भी किया था। 10 अप्रैल 2017 को इंडियन ऑयल की तरफ से किए गए इस ट्विट में कंपनी ने टंकी फुल कराने पर आग लगने के दावे को बेबुनियाद और अफवाह बताते हुए अपना बयान भी जारी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी फुल कराना बिल्कुल सुरक्षित

5 of 5
Indian Oil statement - फोटो : Twitter
अपने बयान में इंडियन ऑयल ने कहा था कि सोशल मीडिया पर चल रही इन अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। इंडियन ऑयल का कहना था कि वाहन निर्माता कंपनियां हर तरह के सुरक्षा कारकों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वाहन को डिजाइन करती हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल वाहनों के फ्यूल टैंक में अधिकतम मात्रा भी शामिल है। इसलिए गर्मी या ठंड में  टंकी फुल कराना बिल्कुल सुरक्षित है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें