फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda की इस गाड़ी पर है जबरदस्त 1.15 लाख रुपये का डिस्काउंट, पहली बार मिल रही इतनी छूट

Sat, 08 Jun 2019 02:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Honda City Auto Expo 2018 - फोटो : सांकेतिक
हॉट समर सीजन में होंडा अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। अगर होंडा की कार लेने की सोच रहे हैं, तो आप 1.15 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इन कारों में होंडा अमेज, सिटी, ब्रियो और सिविक भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन

होंडा ब्रियो

2 of 8
Honda brio
कंपनी होंडा ब्रियो पर खास डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ब्रियो खरीदने पर 24 हजार रुपये के फायदे मिल सकते हैं। यह डिस्काउंट डिलरशिप के जरिए दिया जा रहा है और स्टॉक खत्म होने तक रहेगा। ब्रियो में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 एचपी की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन

होंडा अमेज

3 of 8
Honda amaze CVT VX launch
होंडा अमेज इन दिनों कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। सेकेंड जेनरेशन अमेज पर कंपनी 42 हजार रुपये तक के फायदे और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अमेज में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन आता है, जो 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है।    
 

होंडा सिविक

4 of 8
honda civic 2019 launch-1 (1)
प्रीमियम सेडान कार होंडा सिविक पर कंपनी पहली बार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी इस कार पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट और बेनिफट्स दे रही है। इस कार में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 141 एचपी की पावर देता है, वहीं 1.6 लीटर का डीजल इंजन 120 एचपी की पावर देता है। इस कार के साथ 7 स्टेप सीवीटी ऑटोमेटिक और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
 
विज्ञापन

होंडा जैज

5 of 8
2019 Honda Jazz new facelift-2
कंपनी अपनी इस प्रीमियम हैचबैक पर 55 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। कंपनी ने इस कार माइल्ड अपग्रेड 2018 में लांच किया था। इस कार में 1.2 लीटर का 90 एचपी की पावर वाला पेट्रोल इंजन और 100 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमेटिक मिलता है।
 
विज्ञापन

होंडा WR-V

6 of 8
WR-V Edge Edition
होंडा अपनी क्रॉस-हैचबैक और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 45 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इस कार में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। कार में 1.2 लीटर का 90 एचपी की पावर वाला पेट्रोल और 100 एचपी की पावर वाला डीजल इंजन मिलता है। लेकिन यह कार केवल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।
 
विज्ञापन

होंडा सिटी

7 of 8
Honda City 2018 - फोटो : सांकेतिक
बात करते हैं, सेडान कारों में सबसे ज्यादा पापुलर कार होंडा सिटी की। हाल ही में होंडा ने इस कार को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। कंपनी अपनी इस कार पर 62 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। सिटी का फर्स्ट जेनरेशन मॉडल 1998 में लांच किया गया था। सिटी की कीमत 9.72 लाख से लेकर 14.07 लाख तक है।
 
विज्ञापन

Honda BR-V

8 of 8
Honda Br-V - फोटो : File
वहीं होंडा अपनी इस 7 सीटर क्रॉसओवर एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी इस गाड़ी पर 1.15 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार में 100 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटर का डीजल और 119 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटक पेट्रोल इंजन मिलता है। दोनों इंजनों में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पेट्रोल के साथ सीवीटी का ऑप्शन मिलता है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें