Mahindra BE 6 Electric SUV
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा भी बढ़ा रही है बड़ी बैटरी वेरिएंट की सप्लाई
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मॉडल्स BE 6 और XEV 9e, जिनकी डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू हुई थी, शुरू में दो बैटरी ऑप्शन में आए - 59 kWh और 79 kWh। छोटे पैक की रेंज 400 किमी से कम है, जबकि बड़ा पैक 550 से 600 किमी तक की रेंज देता है। जाहिर है कि ज्यादातर ग्राहकों ने बड़ा बैटरी पैक ही चुना। कंपनी के मुताबिक, 75 प्रतिशत से ज्यादा बुकिंग सिर्फ 79-kWh बैटरी वाले Pack 3 वेरिएंट की हुई है।
इस भारी डिमांड को देखते हुए, जुलाई में कंपनी ने मिड-लेवल पैक 2 वेरिएंट में भी 79-kWh बैटरी उपलब्ध करवाई। कंपनी के एग्जिक्यूटिव राजेश जेजूरिकर ने साफ कहा कि "ग्राहक अब रेंज को बाकी फीचर्स से ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।"
यह भी पढ़ें - VLF Tennis 1500: नए फीचर्स, नई लुक और लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं बढ़ी कीमत