फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही टीवीएस की दो इलेक्ट्रिक बाइक TVS Creon और Zeppelin मचाएंगी धमाल, पढ़ें क्या होगा खास

Sat, 19 Jan 2019 04:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
TVS Creon Electric Scooter
टीवीएस मोटर कंपनी जल्द ही दो इलेक्ट्रिक बाइकें लॉन्च कर सकती है। इन बाइकों को पिछले साल ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। इन बाइकों की खासियत यह है कि मोबाइल फोन की तरह मात्र एक घंटे में ये 80 प्रतिशत की चार्ज हो जाती हैं। हम बता रहे हैं और क्या है खास इन बाइकों में...
विज्ञापन

2018 ऑटो एक्सपो में किया था शोकेस

2 of 6
TVS electric Bikes
टीवीएस क्रिऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर और टीवीएस जेपलिन क्रूजर के कॉन्सेप्ट मॉडल्स को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। वहीं टीवीएस आने वाले वक्त में इन दोनों कॉन्सेप्ट मॉडल्स को अमली जामा पहना सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2016 के ऑटो एक्सपो में ड्रैकन कंसेप्ट को शोकेस किया था, वहीं अगले ऑटो एक्सपो से पहले ही उसने ड्रैकन कंसेप्ट पर बेस्ड अपाचे 200 4वी को लॉन्च कर दिया। वहीं 2016 में टीवीएस ने अकूला का कन्सेप्ट भी शोकेस किया था, लेकिन अगले ऑटो एक्सपो से पहले ही उसने अपाचे आरआर310 को लॉन्च कर दिया।
 
विज्ञापन

टीवीएस क्रिऑन सिंगल चार्ज में 80 किमी

3 of 6
TVS Creon Electric Scooter
टीवीएस क्रिऑन प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें 12 किलोवॉट की ट्रिपल लीथियम ऑयन बैटरियां लगी हैं। क्रिअन सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं मात्र 5.1 सेकेंड में यह 60 किमी की रफ्तार पकड़ सकता है। टीवीएस क्रिऑन की खासियत है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का फीचर आता है। केवल एक घंटे की चार्जिंग में यह 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।

एक लाख तक होगी टीवीएस क्रिअन की कीमत

4 of 6
TVS Creon Electric Scooter
क्रिऑन में एडवांस टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जिसमें स्पीडोमीटर, बैटरी चार्जर इंडीकेटर, बैटरी हैल्थ स्टेटस, ट्रिप मीटर और ओडो मीटर का फीचर होगा। इसके अलावा इसमें तीन अलग राइडिंग मोड भी होंगे। वहीं टीवीएस क्रिऑन में रिजनरेटिव ब्रेकिंग, एंटी थेफ्ट जीपीएस नेविगेशन और पार्क असिस्ट का भी फीचर होगा। Ather S340 इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह टीवीएस क्रिऑन की कीमत भी तकरीबन एक लाख के आसपास होगी।
विज्ञापन

टीवीएस की इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक जेपलिन

5 of 6
TVS Zapplin Hybrid Electric Cruser Bike
क्रिअन के अलावा टीवीएस एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाईब्रिड क्रूजर बाइक भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। टीवीएस जेपलिन एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड क्रजूर मोटरसाइकिल है, जिसमें वाटर कूल्ड 220 सीसी का इंजन लगा होगा और इसमें 48 वोल्ट की लीथियम ऑयन बैटरी पर चलने वाली 1200 वॉट (1.6 एचपी) की रिजेनरेटिव असिस्ट मोटर लगी होगी। यह बाइक टीवीएस की पेटेंट की इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) के साथ आएगी। इस मोटर में ई-बूस्ट ऑप्शन होगा, जिससे इंजन जल्द स्टार्ट करने में मदद मिलेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 के आखिर तक लॉन्च हो सकती है जैपलिन

6 of 6
TVS Zapplin Hybrid Electric Cruser Bike
टीवीएस जेपलिन की टॉप स्पीड 138 किमी प्रति घंटा होगी। जेपलिन 20 बीएचपी की पॉवर और 18.5 एनएम का टॉर्क देगी। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैंप, डुअल चैनल एबीएस सिस्टम और टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। टीवीएस जेपलिन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। जेपलिन की कीमत 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें