फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Car Tips: सीएनजी कार चलाते हैं तो इस चिलचिलाती गर्मी में इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित

Thu, 01 Jul 2021 01:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
CNG Fitted Car - फोटो : For Representation Only
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। और डीजल की कीमत भी जल्द ही तीन अंकों में पहुंच सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कम होने की कोई उम्मीद नहीं दिखती। यही वजह से कि अपने जेब पर बढ़ते खर्च को कम करने के लिए सीएनजी को एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में अपनाने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएनजी वाहनों को चलाने की लागत न सिर्फ कम है बल्कि टेक्नोलॉजी में प्रगति ने इन्हें पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बना दिया है।

हालांकि सीएनजी कार में बूटस्पेस कम होने और परफॉर्मेंस में मामूली गिरावट जैसी कुछ खामियां हैं, लेकिन अगर बजट आपके लिए सबसे अहम है तो फिर सीएनजी कार से बेहतर कुछ भी नहीं। लेकिन इसके बाद भी कुछ अहम सवाल हैं जो आम लोगों के जहन में रहते हैं। मसलन, गर्मी के दिनों में सीएनजी वाहन का रखरखाव किस तरह से किया जाए। क्या दिल्ली और देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौजूदा हीटवेव (लू) की स्थिति के दौरान वाहन के अंदर सिलेंडर रखना जोखिम भरा है। और सीएनजी कार का रखरखाव किस तरह किया जाए।

यहां हम आपको 5 आसान टिप्स बता रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सीएनजी वाहन ड्राइव करने के लिए हमेशा सुरक्षित है। 
विज्ञापन

2 of 6
CNG Fitted Car - फोटो : For Representation Only
टिप 1
गैर-सीएनजी वाहनों की तरह, जहां तक संभव हो सके, यह महत्वपूर्ण है कि सीएनजी वाहन को छाया में पार्क किया जाए। देश के कई हिस्सों में जुलाई के महीने का तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, तेज धूप कार के केबिन का तापमान और भी अधिक बढ़ा सकता है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि यदि दिन के ज्यादातर हिस्से में कार लंबे समय तक खड़ी रहती है तो उसे किसी छाया वाली जगह में पार्क करें। 
विज्ञापन

3 of 6
CNG station - फोटो : PTI (File Photo)
टिप 2
कोशिश करें कि कार में लगे सिलेंडर की अधिकतम सीमा तक सीएनजी को न भरवाएं। गर्मी के माहौल में थर्मल विस्तार के कारण ऐसी सलाह दी जाती है। उदाहरण के लिए, यदि वाहन के सिलेंडर की रिफिल क्षमता आठ लीटर है, तो सीएनजी भरवाते समय अटेंडेंड से सिर्फ सात लीटर भरने के लिए कहें। इस बात की चिंता न करें यदि कार में सीएनजी खत्म हो गई तो क्या होगा, क्योंकि आपके पास पेट्रोल पर स्विच करने का ऑप्शन हमेशा होता है। 

4 of 6
CNG Kit check - फोटो : For Representation Only
टिप 3
सीएनजी सिलेंडर पर एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। आमतौर पर, एक सिलेंडर की उम्र लगभग 15 साल होती है, जो कि कार के चलने की संभावना से ज्यादा होती है। फिर भी, बाद में पछताने से, सुरक्षित रहना हमेशा बेहतर होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
CNG Kit Servicing
टिप 4
एक सीएनजी सिलेंडर को हर तीन साल में हाइड्रो-टेस्टिंग की जरूरत होती है। टेस्टिंग यह सुनिश्चित करने का एक और तरीका है कि सिलेंडर में कोई रिसाव नहीं है, यह किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं है और वाहन में इसका इस्तेमाल करना जारी रखा जा सकता है। गर्मियों में, हाई ऑपरेटिंग तापमान को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CNG Kit mechanic - फोटो : DNA
टिप 5
यदि आपने अपनी कार में किसी स्थानीय मैकेनिक से सीएनजी किट लगवाया है, तो इसकी प्रामाणिकता और सर्टिफिकेशन के लिए इसकी जांच करवाना हमेशा अच्छा होता है। वाहन निर्माता अब कंपनी-फिटेड सीएनजी किट की पेशकश करते हैं जिसकी कीमत थोड़ी ज्याद हो सकती है। लेकिन ये नए वाहन की वारंटी को प्रभावित नहीं करती और लंबी और सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव देती है। लेकिन किसी वाहन में सीएनजी किट फिट कराने के मामले में, यह सुनिश्चित करना बहुत अहम है कि किट सर्टिफाइड है और इसे लगाने वाला मैकेनिक सक्षम अधिकारियों के साथ रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें