फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C5 एयरक्रॉस एसयूवी कल होगी पेश, खुद चलेगी कार सिर्फ दबाना होगा एक्सीलरेटर, मिले कई शानदार फीचर्स

Sun, 31 Jan 2021 12:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : For Representation Only
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारतीय ऑटोमोटिव मार्केट में प्रवेश कर रही है। C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी भारतीय बाजार के लिए Citroen का पहला उत्पाद होगा। Citroen ने भारत के लिए C5 Aircross का अपना पहला बैच तैयार कर लिया है। कंपनी ने हाल ही में एक फ्लैग ऑफ सेरेमनी में C5 Aircross को रोल आउट किया है। कंपनी अपनी इस एसयूवी को एक फरवरी को आधिकारिक तौर पर अनवील करेगी। Citroen का प्लांट तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में स्थित है। निर्माता का कहना है कि उन्होंने विभिन्न जलवायु परिस्थितियों और इलाकों में 2.50 लाख किलोमीटर तक C5 की टेस्टिंग की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
इंजन
Citroen C5 Aircross में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा शिफ्ट और पार्क की सुविधा होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
डायमेंशन
C5 एसयूवी Citroen के EMP2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को प्यूजो और डीएस ऑटोमोबाइल जैसे कई विदेशी ब्रांड भी इस्तेमाल करते हैं। Citroen C5 Aircross की लंबाई 4500 mm, चौड़ाई 1840 mm और उंचाई 1670 mm है। इस एसयूवी की ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है।

4 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
खुद चलेगी कार और कई फीचर
C5 एयरक्रॉस में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एंड्रॉइड ऑटो, फोन मिररिंग और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। C5 पार्क असिस्ट फीचर के साथ भी आएगा जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
"ला मैसन सिट्रोएन"
PCA ऑटोमोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन इमैनुअल डिले ने अपने बयान में कहा है कि, "हमें अपनी नई एसयूवी Citroen C5 Aircross के पहले यूनिट को रोल आउट करते हुए काफी खुशी हो रही है। भारतीय बाजार में यह कंपनी का पहला मॉडल होगा। इस एसयूवी के लिए भारतीय बाजार में कई मौके हैं। यह एसयूवी स्टाइल, कम्फर्ट और इनोवेशन के मामले में बाजार में नया बेंचमार्क सेट करेगी।" 
विज्ञापन

6 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen
निर्माता ने पहले ही "ला मैसन सिट्रोएन" कॉन्सेप्ट के आधार पर अपने पहले शोरूम को एकीकृत कर दिया है जो 2017 में पेरिस में प्रदर्शित किया गया था। "ला मैसन सिट्रोएन" का अर्थ "सिट्रोएन का घर" है। यह शोरूम गुजरात के अहमदाबाद में गांधीनगर हाईवे में सरखेज में स्थित है। Citroen पूरे भारत के 10 शहरों में डीलरशिप नेटवर्क स्थापित करने पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Citroen C5 Aircross - फोटो : For Refernce Only
कीमत और मुकाबला
C5 Aircross एसयूवी एक CKD यानी कंप्लीटली नॉकड डाउन यूनिट होगी। इस वजह से इसकी कीमत Hyundai Tucson और Jeep Compass की कीमतों के आसपास होगी। रिपोर्ट के मुताबिक C5 Aircross एसयूवी मार्च में लॉन्च की जा सकती है और इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये के आसपास होगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, किआ सेल्टोस, ह्यूंदै क्रेटा और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें