फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen भारतीय बाजार में अपना पहला उत्पाद C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) एसयूवी जल्द लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी के लिए भारत में आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है। Citroen C5 Aircross एसयूवी को कंपनी के La Maison डीलरशिप पर 50000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा Citroen India की वेबसाइट के जरिए भी इस एसयूवी को बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
पहले बुकिंग पर ये खास आफर
कंपनी इस एसयूवी को पहले बुक करने वालों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। एक मार्च से 6 अप्रैल के बीच एसयूवी बुक करने वाले खरीदारों को 5 साल / 50,000 किलोमीटर का एक कंप्लीमेंटरी मेंटेनेंस पैकेज मिलेगा। इस ऑफर के तहत, कार की डिलीवरी 30 जून 2021 तक कर दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी रोड साइड असिस्टेंस के साथ 3 साल / 1 लाख किलोमीटर की वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है।
विज्ञापन
3 of 8
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
बेहतर सर्विस का वादा
फ्रेंच ऑटो निर्माता ने हाल ही में C5 एयरक्रॉस को शोकेस किया था। Citroen ने भारत के लिए C5 Aircross का अपना पहला बैच तैयार कर लिया है। कंपनी ने हाल ही में एक फ्लैग ऑफ सेरेमनी में C5 Aircross को रोल आउट किया। Citroen का प्लांट तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में स्थित है। निर्माता का कहना है कि उन्होंने विभिन्न जलवायु परिस्थितियों और इलाकों में 2.50 लाख किलोमीटर तक C5 की टेस्टिंग की है। Citroen C5 Aircross एसयूवी में दिए गए आरामदायक फीचर्स को बताने के साथ ही, कंपनी न सिर्फ अपने एक बेहतरीन उत्पाद बल्कि एक मजबूत बिक्री और बिक्री के बाद के नेटवर्क के बड़े वादे कर रही है। Citroen ने भारत में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और तमिलनाडु में अपने संयंत्र से अपने उत्पादों को रोल आउट करेगा।
4 of 8
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
इंजन पावर
Cirtoen C5 एयरक्रॉस कंपनी की प्रीमियम कार है। इसका लक्ष्य ऐसे खरीदार हैं जो कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की चाहत के साथ ही एक आरामदायक सवारी की चाहत रखते हैं। यह एसयूवी सिर्फ एक इंजन ऑप्शन 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। यह इंजन 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट की अन्य देशों में बिक्री होती है।
विज्ञापन
5 of 8
Citroen C5 Aircross
- फोटो : For Reference Only
माइलेज
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा शिफ्ट और पार्क की सुविधा होगी। C5 एयरक्रॉस का माइलेज भी शानदार है। कंपनी का दावा है कि Cirtoen C5 एयरक्रॉस एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
कई शानदार फीचर
C5 एयरक्रॉस में 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एंड्रॉइड ऑटो, फोन मिररिंग और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। C5 पार्क असिस्ट फीचर के साथ भी आएगा जो एसयूवी को पार्क करने में आपकी मदद करेगा। C5 एयरक्रॉस खुद को चलाने में सक्षम होगा और आपको सिर्फ एक्सीलरेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा।
विज्ञापन
7 of 8
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
डायमेंशन
C5 एसयूवी Citroen के EMP2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म को प्यूजो और डीएस ऑटोमोबाइल जैसे कई विदेशी ब्रांड भी इस्तेमाल करते हैं। Citroen C5 Aircross की लंबाई 4500 mm, चौड़ाई 1840 mm और उंचाई 1670 mm है। इस एसयूवी की ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है। भारत में इस एसयूवी के इंजन और एक्सल के साथ कंपनी ने स्थानीयकरण पर जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक बाद के उत्पादों में स्थानीयकरण की प्रक्रिया काफी हद तक बढ़ जाएगी।
कीमत और मुकाबला
C5 Aircross एसयूवी CKD यानी कंप्लीटली नॉकड डाउन यूनिट होगी। यानी इसे भारत में एसेंबल किया जाएगा। इस वजह से इसकी कीमत Hyundai Tucson और Jeep Compass की कीमतों के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक C5 Aircross एसयूवी की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये के करीब रह सकती है। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद C5 एयरक्रॉस का मुकाबला Volkswagen Tiguan (फॉक्सवैगन टिगुआन) और Jeep Compass Trailhawk (जीप कम्पास ट्रेलहॉक) जैसी एसयूवी से होगा।