भारत में लॉकडाउन के प्रतिबंधों को हटाए जाने के शहरों में आम जन जीवन शुरू हो रहा है और ऐसे में लोग अपने वाहनों को लेकर सड़क पर जरूर निकलेंगे। घर के बाहर जाना अभी भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन यदि आपका अपनी कार लेकर निकलना बहुत जरूरी है, तो फिर सड़क पर निकलने से पहले कार को क्लीन, सैनेटाइज और डिसइन्फेक्ट करने के बारे में जान लें, ताकि आप सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन
2 of 10
Ford car Interior
- फोटो : Ford
Ford India (फोर्ड इंडिया) ने कहा है कि उनकी हर गाड़ी ऊंचे मानकों के आधार पर बनाई जाती हैं। इन गाड़ियों के स्लीक डिजाइन, एडवांस्ड सेफ्टी और ड्राइवर असिस्ट टेक्नॉलॉजी से आपको पूरी सुरक्षा तो मिलती है, पर वायरस या महामारी से आपका बचाव नहीं हो पाता।
क्या है क्लीनिंग, सैनिटाइजेशन और डिसइन्फेक्टिंग के बीच का अंतर
क्लीनिंग में साबुन व पानी का इस्तेमाल होता है, जिसकी मदद से कीटाणु तो दूर हो जाते हैं, लेकिन पानी कीटाणुयों को खत्म नहीं करता। सैनेटाइजेशन से कीटाणु कम हो जाते हैं और बैक्टीरिया खत्म, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी कम हो जाता है। जबकि डिसइन्फेक्टिंग में कैमिकल्स द्वारा बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को मारा जाता है, जिससे क्लीनिंग व सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया और ज्यादा मजबूत हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 10
car disinfection spray
- फोटो : For Representation Only
इनके लिए किन चीजों का उपयोग करें
अपने वाहन के इंटीरियर के लिए एक डिसइन्फेक्टिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। घर में इस्तेमाल किए जाने वाले क्लीनिंग उत्पाद, जैसे ब्लीच, एसिटोन, क्लोरीन और अमोनिया आपके वाहन के इंटीरियर और पेंट को नुकसान पहुंचाते हैं। वाहन को अच्छी तरह से डिसइन्फेक्ट करने के लिए एक डिसइन्फेक्टैंट जर्म फॉगर खरीदें।
4 of 10
कार क्लीनिंग
- फोटो : For Representation Only
इनका उपयोग कैसे करें
डिटेलिंग उत्पादों से क्लीनिंग करने के दौरान डैशबोर्ड या अन्य सतहों पर उन्हें सीधे स्प्रे न करें। पहले उन्हें माइक्रोफाइबर कपड़े में स्प्रे करें और फिर उसे सतह पर लगाएं। ऐसा करने के बाद क्विक वैक्यूम की मदद से फैब्रिक सीट और हेडलाइनर की धूल साफ कर दें। यदि आपके पास शैंपू एवं वेट वैक्यूम है, तो आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। बाहर की सतह, खासकर दरवाजों के हैंडल को समय समय पर क्विक वॉश करें।
विज्ञापन
5 of 10
car Gloves
- फोटो : For Representation Only
कार लेदर को कैसे साफ करें
स्टीयरिंग व्हील के पिछले हिस्से में अपनी पसंद का उत्पाद लगाकर देखें और उसके परिणामों का इंतजार करें। ध्यान रहे आपके द्वारा चुने गए उत्पाद में ब्लीच, एसिटोन, क्लोरीन और अमोनिया न हो। यदि यह उत्पाद कोई दाग नहीं छोड़ता है या फिर कार लेदर का रंग नहीं उड़ाता है, तो आप इसका इस्तेमाल कार के अन्य हिस्सों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इस उत्पाद को भी आप किसी भी सतह पर सीधे स्प्रे न करें, बल्कि एक साफ माइक्रो-फाइबर कपड़े पर स्प्रे करके उसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
6 of 10
Car Sanitization
- फोटो : For Representation Only
डिसइंफेक्टिंग
अब आप अपने वाहन को डिसइन्फेक्ट करने के लिए तैयार हैं। हार्ड सर्फेस (कठोर सतहों), जैसे प्लास्टिक बटन एवं नॉब्स आदि को ब्लीच-फ्री डिसइन्फैक्टेंट वाइप से साफ किया जा सकता है या फिर आप माइक्रोफाइबर कपड़े पर डिसइन्फैक्टेंट स्प्रे लगाकर भी साफ कर सकते हैं। आप अपनी कार की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन का इस्तेमाल समय समय पर करते हैं, फिर चाहे वह इन्फोटेनमेंट टच स्क्रीन हो या फिर कोई अन्य, इसलिए इन इलेक्ट्रॉनिक चीजों की सफाई के लिए निर्मित नॉन टॉक्सिक डिवाइस क्लीनिंग वाइप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
7 of 10
Car Interior Door Handles
- फोटो : For Representation Only
किन सतहों और चीजों की सफाई करनी है
कार में किन चीजों को साफ करना है। इस बारे में दी गई यह लिस्ट काफी बड़ी लग सकती है, लेकिन ऐसा है नहीं। दिनभर आप जिन-जिन चीजों को छूते हैं, उन्हें साफ करना चाहिए। इसकी शुरुआत आप उस चीज को साफ करके कर सकते हैं जिसे आप अपनी फोर्ड कार में सबसे पहले छूते हैं। वाहन में बैठते और निकलते वक्त जो पहली और आखरी सतह आपने छुई, उसे साफ करें।
8 of 10
car interior
- फोटो : For Representation Only
आपकी सुविधा के लिए यहां उन चीजों और जगहों की एक लिस्ट दी जा रही है।
चाबी/ चाबी की एफओबी (FOB)
एक्सटीरियर डोर हैंडल
इंटीरियर डोर हैंडल
लॉक और अनलॉक बटन और इंटीरियर डोर रिलीज
सीटबेल्ट, सीटबेल्ट बकल, रिलीज बटन
पुश-टू-स्टार्ट बटन, या इग्निशन की जगह
रियर व्यू मिरर, औक ऑटोमैटिक साइड मिरर बटन्स
एचवीएसी (HVAC) (हीटिंग, वैंटिलेशन एवं एयर कंडीशनिंग) बटन्स
कार को पूरी तरह से डिसइन्फेक्ट करने के बाद आप साबुन से अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना न भूलें। दरअसल, व्यक्तिगत सफाई की इस आदत को संक्रमण की महामारी खत्म होने के बाद भी नहीं छोड़ना चाहिए।
यदि आपको अपनी फोर्ड कार की सर्विस एवं मेंटेनेंस के लिए किसी अन्य सहायता की जरूरत है, तो डायल-ए-फोर्ड अभियान आपको सुरक्षा और सुविधा मुहैया करेगा। ग्राहक अपनी कार की सर्विसिंग के लिए 1800-419-3000 पर डायल कर सकते हैं। जिसके बाद एक फोर्ड टेक्निशियन आपके घर आकर आपकी कार ले जाएगा। सर्विस किए जाने के बाद कार आपके घर पर सुरक्षित पहुंचा दी जाएगी। इस सर्विस का भुगतान आप ऑनलाइन कर सकते हैं, जिससे किसी भी तरह का कॉन्टैक्ट नहीं होगा।
इस तरह आप अपनी कार को क्लीन व सैनेटाइज कर सकते हैं और लॉकडाउन के बाद बाहर जाने के लिए अपनी कार तैयार कर लें।