फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wagon R पर जबरदस्त छूट, मिल रहा 1.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

Tue, 05 Feb 2019 07:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
new car
2019 को शुरू हुए महीना बीत चुका है ऐसे में अब डीलर अपने पुराने स्टॉक को खाली करने के लिए गाड़ियों पर 1.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। इस क्रम में मारुति अपनी वैगनआर के पुराने स्टॉक को खाली करने के लिए छूट दे रही हैं। तो रेनो क्विड पर बंपर आफॅर की बरसात कर रही है। तो आइए बताते हैं फरवरी में मिलने वाले क्विड, होंडा सिटी, और वैगनआर के डिस्काउंट के बारे में। 
विज्ञापन

Maruti wagon R डिस्काउंट - 1 लाख रुपये तक

2 of 6
New Maruti Wagon r 2019
Maruti wagon R - 1 लाख रुपये तक
मारुति सुजुकी वैगन आर हैचबैक जो हमेशा से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। आज भी मारुति के खरीदारों के बीच प्रसिद्ध है। नई वैगन आर के लॉन्च के साथ मारुति सुजुकी कुछ पुराने मॉडल्स को निकालना चाहती है। कुछ डीलर वैगनआर पर 1 लाख रुपए तक की छूट दे रहे हैं। जिसमें नकद लाभ और एक्सचेंज बोनस दोनों शामिल हैं।


 
विज्ञापन

Honda City डिस्काउंट - 1.4 लाख रुपये तक

3 of 6
Honda City
Honda City - 1.4 लाख रुपये तक
सेडान कार होंडा सिटी लंबे समय से भारत में सेडान कारों में लोकप्रिय रही है। होंडा सिटी प्रतिमाह करीब अपनी 5000 इकाइयों को सेल करती है। हालांकि बाजार में सेडान गाड़ियों में इस समय सियाज, टोयोटा यारिस और हुंडई वरना भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। 2018 स्टॉक क्लियर करने के लिए होंडा डीलर इस सेडान कार पर 1.4 लाख रुपए तक की छूट और लाभ दे रहे हैं।

Hyundai Elantra डिस्काउंट - 1.5 लाख रुपये तक

4 of 6
Hyundai Elantra Sport
Hyundai Elantra डिस्काउंट - 1.5 लाख रुपये तक
टोयोटा कोरोला एल्टिस और स्कोडा की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कार Hyundai Elantra पर डीलर करीब  1.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। Elantra भारत में सबसे अच्छी दिखने वाली प्रीमियम सेडान में से एक है, लेकिन आज भी यह अपने ग्राहकों में पहचान नहीं बना पाई है। डीलर द्वारा दी जाने वाली छूट में एक्सचेंज बोनस, नकद लाभ और मुफ्त बीमा शामिल हैं।
विज्ञापन

Renault Kwid डिस्काउंट  - 85,000 रुपये तक

5 of 6
Renault Kwid
Renault Kwid  डिस्काउंट  - 85,000 रुपये तक
रेनो इंडिया ने हाल ही में अपनी हैचबैक कार क्विड को अधिक सुरक्षा और सुविधाओं से लैस किया है। भारत में डीलर इस कार पर 85,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। जिसमें नकद लाभ और बोनस शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra KUV100 NXT डिस्काउंट - 1 लाख रुपये तक

6 of 6
Mahindra KUV100
Mahindra KUV100 NXT डिस्काउंट - 1 लाख रुपये तक
महिंद्रा अपनी इकलौती हैचबैक कार पर 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी महिंद्रा केयूवी 100 पर 50,000 रुपए तक की भारी छूट और 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा  कार पर 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें