घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) नए BS6 ईंधन मानकों के मुताबिक अपने उत्पादों को लगातार अपडेट कर रही है। देशभर में एक अप्रैल से BS6 ईंधन मानक लागू हो गए हैं। इसलिए अब ऑटो कंपनियों ने BS4 इंजन वाले मॉडल्स का उत्पादन बंद कर दिया है। महिंद्रा अपनी एसयूवी XUV500 को भी BS6 ईंधन मानकों के अनुरूप अपडेट कर रही है। लेकिन आधिकारिक रूप से लॉन्च से पहले ही इसके वेरिएंट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की सारी जानकारी सामने आ गई है। BS6 Mahindra XUV500 में भी कंपनी ने अपडेटेड स्कॉर्पियो की तरह ही BS4 मॉडल में मिलने वाले एंट्री लेवल वेरिएंट W3 को बंद कर दिया है। नई BS6 XUV500 चार वेरिएंट्स W5, W7, W9 और W11 (O) में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
2 of 7
Mahindra XUV500
- फोटो : Mahindra
पावर
नई Mahindra XUV500 में पुराने BS4 मॉडल वाला 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, हालांकि अब यह BS6 ईंधन मानकों के मुताबिक अपग्रेड होगा। यह इंजन 3750rpm पर 153bhp का पावर और 1750rpm-2800rpm पर 360Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। BS6 Mahindra XUV500 अब केवल फ्रंट-वील-ड्राइव सिस्टम में ही उपलब्ध होगी। क्योंकि ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाले एंट्री लेवल W3 वेरिएंट को कंपनी ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
Mahindra XUV500
W5 के फीचर्स
BS6 XUV500 के एंट्री-लेवल वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 15 सेंटीमीटर का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी में सिल्वर ग्रिल इंसर्ट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, रूफ रेल्स, पावर अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, क्रोम स्कफ प्लेट्स, फुल वील कैप, ट्विन एग्जॉस्ट, ब्लैक-ग्रे इंटीरियर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ड्यूल HVC, 6 साइड अजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेगी। इनके अलावा इस वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्यूल इम्मोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, टिल्ट पावर स्टीयरिंग, रिमोट के साथ फ्लिप-की, और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
4 of 7
mahindra XUV500 2020
W7 के फीचर्स
BS6 XUV500 के W7 वेरिएंट में एलईडी डीआरएल, ग्लास एम्बेडेड एंटीना, रेन सेंसिंग वाइपर्स, टैन-ब्लैक इंटीरियर, क्रोम ग्रिल इन्सर्ट्स और सिल्वर फॉगलैम्प बेजल दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, महिंद्रा ब्लू सेंस ऐप, वॉइस मेसेंजिंग सिस्टम, वॉइस कमांड व एसएमएस रीड आउट और इनबिल्ट कंपास जैसे फीचर मिलेंगे।
इनके अलावा इस वेरिएंट में पैसिव की-लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग लॉक, रिमोट के साथ स्मार्ट-की, एंट्री असिस्ट लैम्प, इमर्जेंसी कॉल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल फीचर मौजूद हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट में रोलओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी फीचर भी मिलेगा। वहीं, सिर्फ मैन्युअल वेरिएंट में हिल होल्ड और डीसेंट कंट्रोल, माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी और इकोसेंस फीचर मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra XUV500 Torque converter gearbox
W9 वेरिएंट के फीचर्स
BS6 XUV500 के W9 वेरिएंट में फ्रंट फॉग लैम्प्स, 17-इंच अलॉय वील्ज, एंटी-पिच के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, पावर फोल्डेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, 8 साइड मैन्युअल अजस्टेबल ड्राइवर सीट, टेलेस्कोपिक स्टीयरिंग, टायर-ट्रॉनिक्स, ड्राइवर साइड डोर अजर लैम्प्स, हिल होल्ड ऐंड डीसेंट कंट्रोल और रोलओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी जैसे फीचर हैं। सिर्फ मैन्युअल वेरिएंट में इकोसेंस और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 7
Mahindra XUV500
W11 (O) वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर
BS6 XUV500 के टॉप वेरिएंट W11 (O) में डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट-टच लेदर, 6 तरफ इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल ड्राइवर सीट, कल्टेड लेदर, ऐपल कारप्ले, लैपटॉप होल्डर के साथ ग्लव बॉक्स, डोर अजर लैम्प, कैम्पिंग लैम्प, पडल लैम्प, कनेक्टेड ऐप और साइड व कर्टन एयरबैग्स मिलेंगे। सिर्फ मैन्युअल वेरिएंट में ब्रेक एनर्जी रिजेनरेशन और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी भी दी गई है।
लॉन्चिंग
Covid 19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप के चलते देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी अपनी दमदार BS6 Mahindra XUV500 को लॉन्च कर सकती है।