फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS4 बाइक्स को सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका, KTM पर तो मिल रही 2.63 लाख रुपये की छूट

Fri, 13 Mar 2020 10:06 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
KTM Duke 790
BS4 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले मोटरसाइकिल पर विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां बंपर डिस्काउंट दे रही है। कुछ निर्माता अपने मौजूदा बीएस 6 स्टॉक पर छूट भी दे रहे हैं। 1 अप्रैल 2020 से देश में सिर्फ BS6 इंजन वाली गाड़ियों की बिक्री होगी। इससे पहले ऑटो निर्माता BS4 इंजन  माडल्स का स्टॉक खत्म कर देना चाहते हैं। देशभर में 31 मार्च के बाद BS4 इंजन की गाड़ियों की बिक्री बंद हो जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक देश में 1 अप्रैल 2020 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। यानी 1 अप्रैल 2020 से BS4 इंजन वाले वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा। इसको देखते हुए कंपनियां BS4 गाड़ियों पर बड़ी छूट दे रही हैं। यहां हम आपको बता रहें है कि कौन सी कंपनी अपने किस मॉडल के बाइक पर कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
KTM 200 Duke ABS
KTM
KTM (केटीएम) ने समय से काफी पहले ही अपने BS6 (बीएस6) स्टॉक को पेश किया और BS4 (बीएस4) मॉडल की इन्वेंट्री काफी कम है। बहुत कम डीलरों को बीएस4 मोटरसाइकिल्स का स्टॉक बचा है।  KTM 200 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एक शोरूम में 200 Duke (200 ड्यूक) पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। डीलर के पास स्टॉक में केवल चार बचे हैं। वहीं, RC125 पर भी 4,000 रुपये की छूट मिल रही है।

हालांकि, सबसे बड़ी छूट KTM 790 Duke (केटीएम 790 ड्यूक) पर मिल रही है। इस मोटरसाइकिल को जब कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था, तब KTM 790 Duke की एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये थी। अब, डीलरशिप इस पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जिससे इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये हो गई है। छूट के बाद इस बाइक की ऑन-रोड कीमत 7 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा है। अगर आप इस शानदार बाइक को खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें, क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के सिर्फ 100 यूनिट बचे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Bajaj Pulsar 180F
Bajaj
Bajaj CT100 (बजाज सीटी100) BS4 की एक्स-शोरूम कीमत 33,402 रुपये हैं। इसके बचे हुए स्टॉक पर 2,000 की छूट मिल रही है। वहीं Bajaj Pulsar 180F की एक्स-शोरूम कीमत 95,878 है। कंपनी इसके बचे हुए स्टॉक पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 

4 of 9
Limited Edition Activa 5G - फोटो : honda
Honda
होंडी डीलरशिप भी BS4 स्टॉक की खरीद पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। 

Honda Activa 5g की एक्स-शोरूम कीमत 55,934 रुपये है। कंपनी इसके BS4 स्टॉक पर 6,000 रुपये तक की छूट दे रही है। 

Honda CB Shine की एक्स-शोरूम कीमत 58,097 रुपये है। इसके खरीद पर भी पर भी कंपनी 6,000 रुपये तक के डिस्काउंट दे रही है। 

Honda CBR250R की एक्स-शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में एक डीलर इस बाइक पर 15,000 रुपये की छूट दे रहा है। 

Honda CB300R की एक्स-शोरूम कीमत 2.42 लाख रुपये है। कंपनी इस पर भी 5,000 रुपये की छूट दे रही है।  

Honda CB1000R की एक्स-शोरूम कीमत 14.8 लाख रुपये है। कंपनी इस बाइक के BS4 मॉडल पर 2 लाख रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
Kawasaki Ninja
Kawasaki
Kawasaki (कावासाकी) के पास BS4 मोटरसाइकिलों का एक बड़ा स्टॉक है। Kawasaki Ninja 1000 की एक्स-शोरूम कीमत 9.9 लाख रुपये है। मुंबई में एक डीलर इस बाइक को 1.5 लाख की डिस्काउंट के साथ ऑफर कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास सिर्फ दो बाइक बची हैं और अगर आप खरीदना चाहते हैं और थोड़ा मोलभाव करेंगे तो और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलने की संभवाना है। 
विज्ञापन

6 of 9
Yamaha Saluto RX
Yamaha
नोएडा में एक डीलर के पास Saluto बाइक के कुछ यूनिट्स बचे हुए हैं। Yamaha Saluto 125 की एक्स-शोरूम कीमत 59,880 रुपये है। डीलर इस बाइक पर 8,000 रुपये का आकर्षक डिस्काउंट दे रहा है।

Yamaha की 110cc स्कूटर Alpha और Fascino की खरीद पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। Yamaha Alpha की एक्स-शोरूम कीमत 53,102 रुपये है। वहीं Yamaha Saluto 125 की एक्स-शोरूम कीमत 59,880 रुपये है। 
विज्ञापन

7 of 9
TVS Apache RTR 160 - फोटो : TVS
TVS
रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में एक डीलर टीवीएस की मोटरसाइकिल पर डिस्काउंट दे रहा है। 

TVS Star City की एक्स-शोरूम कीमत 52,400 रुपये है। इस बाइक पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है। 

TVS Apache RTR 160 की एक्स-शोरूम कीमत 81,490 रुपये है। कंपनी इस बाइक पर भी 3,000 रुपये की छूट दे रही है। 

TVS NTorq की एक्स-शोरूम कीमत 59,995 रुपये है। वहीं इस मोटरसाइकिल पर 4,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 

8 of 9
GIXXER SF - फोटो : Suzuki
Hero MotoCorp
Suzuki ने अपने BS4 स्टॉक की बिक्री समय रहते ही कर ली। हालांकि Gixxer SF250 के कुछ ही यूनिट्स बचे हुए हैं। Suzuki Gixxer SF250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.71 लाख रुपये है। इस बाइक पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं मुंबई में कुछ डीलर इसे 20,000 रुपये के डिस्काउंट पर भी बेच रहे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
BMW Motorrad - फोटो : BMW
BMW Motorrad 
BMW Motorrad के BS4 यूनिट्स का काफी स्टॉक बच गया है। BMW G310GS की एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये है। BMW G310R की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। डीलर्स इन बाइक्स पर 50,000 से लेकर 70,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें