फाइल फोटो
- फोटो : PTI
सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी नाराजगी
दरअसल बीएस-4 वाहनों का अभी काफी स्टॉक बचा है। ऐसे में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में बिक्री की तारीख को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक बीएस-4 वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दिया है। दरअसल वाहनों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में गड़बड़ी की गई है। मार्च महीने में कोर्ट के सामने दिए आंकड़ों में बताया गया था कि करीब 7 लाख दोपहिया, 12,000 कॉमर्शियल और 15,000 पैसेंजर वाहन स्टॉक में बचे हुए हैं।
कोर्ट को बताया गया था कि 1.5 लाख टू-व्हीलर, 2,000 कॉमर्शियल और 2,250 पैसेंजर वाहनों की इस दौरान बिक्री हुई, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट ने रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान डीलरों की तरफ से यह खेल किया गया।