कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन से भले ही ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अब यह महामारी ऑटो इंडस्ट्री के लिए धीरे-धीरे फायदेमंद साबित होने लगी है। दरअसल कोविड-19 के कारण पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा उन ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जो अपने घरों में अतिरिक्त कार रख रहे हैं। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि कोरोना काल में लोग सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने के बजाए खुद के वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।