Classic Legends Private Limited (क्लासिक लेजेंड्स प्रा. लि.) ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च की गई अपनी Jawa Perak मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने पहली बाइक की डिलीवरी हैदराबाद के एक ग्राहक को की है। इस बॉबर बाइक को 2018 में पॉपुलर Jawa 42 और Jawa Classic के साथ पेश किया गया था। जिसके बाद नवंबर 2019 में इसकी लॉन्चिंग हुई। कंपनी BS6 Jawa Perak को 1 अप्रैल 2020 से डिलीवर करने का लक्ष्य रखा था लेकिन महामारी और लॉकडाउन के कारण इसके उत्पादन में देरी हुई। जावा पेरक देश में सबसे सस्ती फैक्ट्री-मेड (कंपनी की बनाई गई) बॉबर बाइक है।
विज्ञापन
2 of 5
Jawa Perak
- फोटो : For Representation Only
334 cc का BS6 इंजन
Perak में डुअल चैनल एबीएस के साथ आगे और पीछे के व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही आगे की तरफ इनवर्टेड फॉर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। Perak में 334 cc का DOHC, 4 वॉल्व लिक्विड कूल्ड BS6 इंजन मिलता है। यह इंजन 30 bhp का पावर और 31 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है और इंजन 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
Jawa Perak
- फोटो : For Representation Only
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
सस्पेंशन की बात करें तो पेरक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। बाइक के फ्रंट में 280 mm और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जावा पेरक बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस दिया गया है।
4 of 5
Jawa Perak
- फोटो : For Representation Only
पिरेली के टायर
Perak में कैंटीलीवर सीट, टेन लेदर में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, हैंडल बार पर रिअर मिरर, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए स्विंगऑर्म, राउंड शेप हैलोजेन हेडलैंप, रेट्रो-थीम टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक, ब्लैक वायर स्पोक वील्ज, छोटे फेंडर्स और स्लैश-कट एग्जॉस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। ये फीचर्स जावा पेराक को क्लासिक बॉबर बाइक का लुक देते हैं। वहीं यह जावा क्लासिक और जावा 42 के मुकाबले लंबी है। Perak में 18 इंच के फ्रंट व्हील और पीछे 17 इंच के रिअर व्हील्स मिलते हैं, जिनमें पिरेली के टायर दिए गए हैं। हालांकि जावा क्लासिक और जावा 42 में स्टैंडर्ड एमआरएफ के टायर मिलते हैं।
कीमत
बॉबर स्टाइल वाली जावा पेराक की एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये है और चेक ब्रांड क्लासिक लिजेंड्स (महिंद्रा ग्रुप) ने इसे लॉन्च किया था। इस बाइक की 10,000 रुपये में बुकिंग की जा सकती है। कंपनी इस बाइक पर कई आकर्षक फाइनेंसिंग ऑफर भी लाई है। जिसमें शुरुआती तीन महीने के लिए 50 फीसदी ईएमआई और 100 फीसदी फाइनेंसिंग जैसे ऑफर शामिल हैं।