फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तर कोरिया के तानाशाह का नया नियम, मास्क नहीं पहनने पर मिलेगी ये गंभीर सजा

Thu, 23 Jul 2020 04:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
दुनिया से अलग-थलग रहने वाले देश उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को हमेशा देश में नए नियम लागू करने और मिसाइलों के परीक्षण के लिए जाना जाता है। यहां ऐसे कई नियम हैं, जो चौंकाने वाले हैं। अब तानाशाह ने एक और नया नियम लागू किया है। यह नियम कोरोना वायरस से संबंधित है। इस नियम के मुताबिक, अब उत्तर कोरिया में लोग मास्क पहने नहीं पाए जाते हैं यानी बिना मास्क लगाए पाए जाते हैं तो उन्हें एक गंभीर सजा मिलेगी। एक ऐसी सजा, जो शायद ही किसी देश में किसी को दी जाती हो। हालांकि यहां सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि कुछ दिनों पहले ही तानाशाह किम जोंग ने ये एलान किया था कि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का कोई भी मामला नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तानाशाह किम जोंग के नए नियम के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने पर नागरिकों को तीन महीने तक कड़ी मजदूरी की सजा दी जाएगी। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए छात्रों की एक 'फेस मास्क गश्त' टीम बनाई जाएगी। इसके लिए छात्रों की भर्तियां जल्द ही होने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चूंकि उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस का मामला है या नहीं और अगर है तो कितना है, इस बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए यहां कई कदम उठाए गए हैं। जैसे कि- लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी गई है और मास्क पहनने के अलावा जो लोग बॉर्डर (सीमा) पर काम करते हैं, उनके लिए अलग रहना आवश्यक कर दिया गया है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसी महीने की शुरुआत में किम जोंग ने दावा किया था कि कोरोना संकट से निपटने में उसके देश को सफलता मिली है। जनवरी महीने के आखिर में ही, जब कोरोना वायरस का प्रसार होना शुरू हुआ था, उत्तर कोरिया ने इसके संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए तेजी से कदम उठाए थे। उसने देश की सभी सीमाएं सील कर दी थी। साथ ही एहतियातन सैकड़ों लोगों को क्वारंटीन भी किया गया था। कुछ दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में अभी तक केवल 922 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें से कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार चली गई है जबकि मरने वालों की संख्या भी छह लाख के पार है। फिलहाल इसका टीका नहीं बन सका है, लेकिन इसको लेकर प्रयास जारी है। हालांकि रूस का कहना है कि उसने वैक्सीन तैयार कर ली है और सितंबर में वो बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। रूस के अलावा भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन भी वैक्सीन बना रहे हैं। माना जा रहा है कि उनकी भी वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें