शोएब और दीपिका ने कार के साथ पोज देते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा की। बता दें, यह इस जोड़ी की पहली लग्जरी कार है। BMW ने हल ही में अपनी इस नई एसयूवी को भारत में लॉन्च किया। इस कार को कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दो इंजन विकल्पो में पेश किया है। कार के डीजल इंजन को दो वेरिएंट X4 xDrive20d M Sport X और BMW X4 xDrive30d M Sport X में तो पेट्रोल इंजन को BMW X4 xDrive30i M Sport X वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
नई एसयूवी में कंपनी ने चार ड्राइव मोड्स ईको प्रो, कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस दिए गए हैं। नई कार को कंपनी ने नए CLAR प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई 81 एमएम, चौड़ाई 37 एमएम और वीलबेस 54एमएम ज्यादा है। कार के डायमेंशन का सीधा फर्क इसके स्पेस में देखा जा सकता है। बीएमडब्लयू X4 एसयूवी की बूट कपैसिटी भी पुराने के मुकाबले 25 लीटर ज्यादा है।
इस एसयूवी में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट,BMW iDrive सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, 16-स्पीकर से हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसमें सेफ्टी के तौर पर 6-एयरबैग्स,Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर व्यू कैमरा, स्टैबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। बात करें कीमत की तो xDrive20d M Sport X वेरिएंट की कीमत 60.60 लाख रुपये, xDrive30d M Sport X वेरिएंट की कीमत 65.90 लाख रुपये और पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 63.50 लाख रुपये है।