ford-figo-facelift launch-3
2019 की फिगो में डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी रिअर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग, ऑटो डोर लॉक, सीट बेल्ट रिमांइडर जैसे स्टैंडर्डपीचर मिलेंगे। वहीं टाइटेनियम वैरियंट में 14 इंच के अलॉय, नेविगेशन के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिअर कैमरा, कीलेस एंट्री, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम मिलेगा। 1.5 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक में ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड फीचर मिलेगा। टॉप एंड टाइटेनियम ब्लू में 15 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हैडलैंप्स, लेजर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ऑटो डे नाइट आईआरवीएम और साइड और करटेन एयरबैग्स मिलेंगे।
स्विफ्ट के फीचरों की बात करें, तो डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ISOFIX चाइल्स सीट्स माउंट्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर मिलेंगे। मिड वैरियंट में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, डे-लाइट आईआरवीएम और टॉप वैरियंट में एलईडी लाइट मिलेंगी। इसके अलावा टॉप वैरियंट में 15 इंच अलॉय व्हील्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। Z+ ट्रिम में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।