फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से हैं परेशान, तो ये है टॉप 9 CNG कारें, जो देती हैं 33 किमी तक का धांसू माइलेज

Thu, 03 Sep 2020 04:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Maruti Alto and Celerio - फोटो : Amar Ujala
कोरोना काल में जब लोग पैसे बचाने के बारे में सारी योजनाएं बना रहे हैं ऐसे में ईंधन की बार-बार बढ़ती कीमतों की वजह से हो सकता है कि आप वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाली कार खरीदने के बारे में सोच रहे हों। बेशक, इलेक्ट्रिक कारें इनमें से सबसे नई है, लेकिन इन्हें चार्ज करने के लिए जो बुनियादी ढांचा चाहिए वह अभी भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। दूसरी ओर, सीएनजी ईंधन बड़े पैमाने पर उपलब्ध है। हम आपको यहां CNG वेरिएंट में उपलब्ध कारों के बारे में बता रहे हैं। जानिए किस मॉडल की कार कितना माइलेज देती है। 
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Alto
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड CNG के साथ दो वेरिएंट- LXI और LXI (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.32 लाख और 4.36 लाख रुपये है। Alto CNG का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। 
विज्ञापन

3 of 10
S-Presso CNG - फोटो : For Reference Only
S-Presso
Maruti Suzuki ने अपनी बहुप्रतीक्षित माइक्रो एसयूवी बजट कार S-Presso को CNG वर्जन के साथ लॉन्च किया है। Maruti S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में फैक्टी फिटेड सीएनजी किट दी गई है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 67hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मोड पर यह इंजन 58hp का पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Maruti S-Presso S-CNG को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने S-Presso VXI वेरिएंट में भी सीएनजी का ऑप्शन दिया है। मारुति का दावा है कि S-Presso CNG 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
 

4 of 10
Maruti Suzuki WagonR CNG - फोटो : For Reference Only
WagonR
Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन-आर) कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। WagonR CNG वेरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

5 of 10
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : For Reference Only
Celerio
Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सिलेरियो) कार दो वेरिएंट- VXI और VXI (O) में फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। Celerio सीएनजी मॉडल की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। Maruti Celerio CNG वेरिएंट 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

6 of 10
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) में 1.2 लीटर का बड़ा इंजन मिलता है जो 69 PS का पावर और 92 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस कार में एक डिजिटल स्पीडोमीटर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट जैसे फीचर्स शामिल हैं। Hyundai Grand i10 Nios सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस CNG वेरिएंट 20.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
Hyundai Aura
Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) सेडान कार में ग्रैंड i10 Nios जैसा ही 1.2-लीटर इंजन का उपयोग किया गया है जो कि 69 PS का पावर और 92 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि दोनों कारों में मिलने वाले फीचर्स एक जैसे नहीं हैं। Hyundai Aura की एक्स-शोरूम कीमत 7.28 लाख रुपये है। Hyundai Aura CNG वेरिएंट 28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 

8 of 10
Hyundai Santro - फोटो : For Reference Only
Hyundai Santro
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) में सीएनजी का ऑप्शन सिर्फ दो वेरिएंट- मैग्ना और स्पोर्ट्ज में मिलता है। सीएनजी मॉडल में डुअल ईसीयू लगा होता है, जिससे परफॉरमेंस अच्छी होती है। वहीं इसमें माइक्रो स्विच लगा होता है, जो फ्यूल को कट-ऑफ कर देता है। कंपनी ने सीएनजी मॉडल के लिए 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। सैंट्रो CNG वेरिएंट में 1-लीटर इंजन मिलता है जो 60 PS का पावर और 85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। सीएनजी सैंट्रो 30.5 किग्रा प्रति किमी का माइलेज देती है। इस कार की 
एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है। 

9 of 10
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : For Reference Only
Eeco
Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) कंपनी की लोकप्रिय वैन रही है। मारुति ईको कम कीमत और ज्यादा माइलेज के कारण ग्राहकों की पसंद रही है। यह वैन भी फैक्टरी फिटेड CNG वेरिएंट में आती है। ईको तीन वेरिएंट में सीएनजी मॉडल के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपये है। Maruti Eeco सीएनजी मॉडल 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

10 of 10
Maruti Suzuki Ertiga CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Ertiga
Maruti Suzuki की लोकप्रिय MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) Ertiga (अर्टिगा) भी फैक्टरी फिटेड CNG के विकल्प के साथ आती है। अर्टिगा के सिर्फ एक वेरिएंट में सीएनजी का विकल्प उपल्बध है। इस कार की कीमत 8.95 लाख रुपये है। Ertiga CNG 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें