क्या कोरोना काल में आप कम कीमत में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, जो ज्यादा माइलेज दे? अगर जवाब हां है, तो सीएनजी कारें एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इनमें आपको पेट्रोल और डीजल के मुकाबले ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा ये कारें आपके बजट में भी आएंगी। आज हम आपको चार ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भारतीय बाजार में काफी मांग है। इन कारों में आपको डीसेंट इंजन के साथ बेहतर माइलेज भी मिलता है। तो जानते हैं इन कारों के नाम और परफॉर्मेंस के बारे में। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि आपके बजट में ये कारें कितनी परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso CNG
Maruti Suzuki S-Presso के सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4.84 लाख रुपये है।
भारतीय बाजार में यह चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें LXi, LXi (O), VXi और VXi (O) शामिल हैं।
इसके सीएनजी मॉडल में आपको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथAGS (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
इसमें Alto K10 वाला 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है।
इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 67 bhp की मैक्सिमम पावर और 3,500 आरपीएम पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
3 of 5
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai India
Hyundai Santro CNG
Hyundai Santro का सीएनजी मॉडल दो वेरिएंट्स में आता है। इनमें Magna और Sportz शामिल हैं।
इसकी शुरुआती कीमत 5.84 लाख रुपये है, जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है।
इसमें 1086 सीसी का इंजन दिया गया है।
इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.17 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.31 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।