Benelli ने हाल ही में अपनी Imperiale 400 को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। यह बाइक देखने में काफी स्टाइलिश है। 300 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक का Jawa Forty Two BS6 से सीधा मुकाबला है। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें इंजन, परफॉर्मेंस, ट्रांसमिशन, ब्रेक, सस्पेंशन और डायमेंशन शामिल हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि इन बाइक्स की भारतीय बाजार में कितनी कीमत है। इस कम्पेरिजन के बाद आप खुद यह तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेस्ट है। तो डालते हैं एक नजर,