फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सस्ती कार Bajaj Qute एलपीजी वेरियंट में जल्द आएगी, मिलता है 43 किमी तक माइलेज

Sat, 20 Apr 2019 04:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bajaj Qute Blue
बजाज की सबसे छोटी कार Bajaj Qute की बिक्री अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत से होगी। इस कार की खासियत होगी कि यह करा एक लीटर पेट्रोल में 35 किमी का माइलेज देगी, जबकि इसकी कीमत ऑल्टो से भी कम होगी। वहीं क्यूट को जल्द ही एलपीजी वेरियंट के साथ भी लान्च किया जाएगा।  
विज्ञापन

22 राज्यों की अनुमति मिली

2 of 6
Bajaj Qute
फिलहाल 4 सीटर क्यूट क्वाड्रीसाइकिल  को देश के केवल 6 राज्यों केरल, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में ही बेचा जा रहा है। हाल ही में इसे महाराष्ट्र में लान्च किया गया है। देश के 22 राज्यों की इसे अनुमति मिल चुकी है औ जल्द ही यह देश का 80 प्रतिशत हिस्सा कवर करेगी। क्यूट को पर्सनल और कॉमर्शियल दोनों ही पर्पज के लिए बनाया है।
 
विज्ञापन

अगले महीने आएगा एलपीजी वेरियंट

3 of 6
Bajaj Qute
वहीं बजाज अब इसके एलपीजी वेरियंट को लान्च करने की योजना बना रही है। इस मॉडल को अगले महीने के आखिर तक लान्च किया जा सकता है। फिलहाल क्यूट को सिर्फ पेट्रोल या फिर सीएनजी ऑप्शन में ही खरीद सकते हैं। पेट्रोल-सीएनजी ऑप्शन एक साथ उपलब्ध नहीं होगा। ऐसा ही एलपीजी वेरियंट के साथ भी होगा। क्यूट एक लीटर पेट्राल में 35 किलोमीटर और एक किलोग्राम सीएनजी में 43 किलोमीटर तक चल सकती है। माना जा रहा है कि एलपीजी के साथ भी इसका माइलेज तकरीबन इतना ही होगा। वहीं क्यूट की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 

बजाज क्यूट में 5-स्पीड गियरबॉक्स

4 of 6
Bajaj Qute
क्यूट का वजन 452 किग्रा है और इसके पेट्रोल मॉडल में बीएस-4 फोर स्ट्रॉक 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल डीटीएसआई इंजन मिलेगा, जो 5500 आरपीएम पर 13 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 18.9 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि सीएनजी वेरियंट 5500 आरपीएम पर 11 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 16.1 एनएम टॉर्क देता है। बजाज क्यूट के इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स लगा है।
 
विज्ञापन

कीमत 2.48 लाख रुपये से शुरू

5 of 6
Bajaj Qute colors
कंपनी ने बजाज क्यूट के पेट्रोल वर्जन की कीमत 2.48 लाख रुपये और सीएनजी वर्जन की कीमत 2.78 लाख रुपये रखी है। वहीं इसके मुकाबले टाटा नैनो की कीमत 2.26 लाख रुपये से लेकर 3.20 लाख रुपये तक है। कीमत के मामले में यह टाटा नैनो और मारुति ऑल्टो से भी सस्ती होगी। यह लाल, हरा, नीला, पीला काला और सफेद समेत 6 रंगों में ही मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है क्वाड्रिसाइकल

6 of 6
Bajaj Qute Taxi
बजाज क्यूट का लक्ष्य है कि वे लोग जो ऑटो रिक्शा चलाते हैं, लेकिन टेक्सी के तौर पर बड़ी गाड़ी पर अपग्रेड करना चाहते हैं। क्वाड्रिसाइकल ऑटो और छोटी कार के बीच के गैप को भरती है। सरकार ने हाल ही में इसे लेकर नए नियम बनाए हैं, जिसके तहत क्वाड्रिसाइकल में 70 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार नहीं हो सकती। वहीं, इसकी लंबाई तीन मीटर और चौड़ाई डेढ़ मीटर से ज्यादा नहीं होगी। बजाज ने क्यूट को पहली बार RE60 कोडनेम से 2012 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें