फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

Wed, 11 Sep 2019 12:04 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
भारत में बजाज ऑटो की Pulsar सीरिज सबसे ज्यादा कामयाब हुई है। और अब सीरिज को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने नई Pulsar 125 Neon को हाल ही में लॉन्च किया है। यह बाइक ऐसे ग्राहकों को टारगेट करती है जो पावर के साथ माइलेज भी चाहते हैं। नई Pulsar 125 Neon के साथ काफी समय बिताने के बाद इसका रिव्यू हम आपके लिए लेकर आये हैं। आइये जानते हैं, क्या यह वाकई 125 cc सेगमेंट में एक लम्बी पारी खले पाएगी? आइये जानते हैं...
 
विज्ञापन

लुक्स और फील

2 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
बजाज की Neon सीरिज यूथ को ध्यान में रखते हुए बनाई है। और जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। पहली ही नजर में यह बाइक आपको Pulsar 150 Neon की याद दिलाएगी। इस बाइक में इंजन को छोड़कर बाकी सब कुछ वैसा ही है जैसा Pulsar 150 Neon में देखने को मिलता है। खैर नई  Pulsar 125 Neon भी काफी बेहतर नजर आती है। इसमें ग्रैब रेल, रियर काउल पर 3D LOGO, पल्सर LOGO और ब्लैक एलॉय व्हील्स इसे काफी रिच फील देते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है लेकिन हमारे हिसाब से अब बजाज को इसके डिजाइन और बैकलाइट कलर को अपग्रेड करने की जरूरत है। ओवरआल इस बाइक का लुक पसंद आया।  
विज्ञापन

डायमेंशन

3 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon review - फोटो : Amar Ujala
Pulsar 125 Neon की लंबाई 2,055mm, चौड़ाई 755mm और ऊंचाई 790mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 1,320 mm और  ग्राउंड क्लियरेंस 165mm दिया है। बाइक का वजन 140 किलोग्राम और इसका फ्यूल टैंक 11.5 लीटर का है। Pulsar 125 Neon अपने की सबसे ज्यादा वजन वाली बाइक है।

कीमत और वेरिएंट

4 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
Pulsar 125 Neon दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 64,000 रुपये है तो डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 66,618 रुपये है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन्स - Neon Blue, Solar Red और Platinum Silver मिलते हैं,  लेकिन हमें राइड के लिए इसका Solar Red कलर मिला जो वाकई इस बाइक को एक अलग अपील देता है। 
विज्ञापन

इंजन और परफॉरमेंस

5 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
अब जानते हैं कैसी है Pulsar 125 Neon की परफॉरमेंस? लेकिन उससे पहले एक नजर इसके इंजन डिटेल्स पर
 
इंजन: 124.4 cc, DTS-i
पावर: 12 PS
टॉर्क: 11 Nm
गियर: 5 स्पीड
वजन: 140 किलोग्राम
माइलेज: 57.5 kmpl
फ्यूल टैंक: 11.5 लीटर
 
विज्ञापन

राइडिंग और हैंडलिंग

6 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
आप में से ज्यादातर लोगों ने हमसे पूछा है कि नई Pulsar 125 Neon में कौन सा इंजन है ? क्या इसमें डिस्कवर वाला इंजन है ? इस बारे में जब हमनें बजाज से पूछा तो उन्होंने बताया कि इसमें पल्सर सीरिज का इंजन है लेकिन उसे 125cc कैटेगरी में लाने के लिए इसमें कुछ टेक्निकल बदलाव भी किये हैं। कंपनी ने यह भी दावा है कि इसकी परफॉरमेंस निराश होने का मौका नहीं देगी।  और यही जानने के लिए मैं निकल पड़ा इसकी टेस्टिंग के लिए…बाइक में शुरूआती पिकअप आखिर तक बना रहता है। इसकी हैंडलिंग आत्मविश्वास हर सम्स्य बनाए रखती है। 0-60 और 0-80 kmph की रफ्तार यह आसानी से पकड़ लेती है। लेकिन 80-100 kmph की रफ्तार पकड़ने के लिए बाइक को थोड़ा समय लगता है। लेकिन हम आपको हाई स्पीड में राइड करने की सलाह नहीं देंगे। आप इस बाइक को 60-70 kmph की रफ्तार से चलाकर देखिये आपको मजा आएगा। बाइक बेहद स्मूथ है। फिलहाल हाई स्पीड में भी इंजन वाइब्रेशन नहीं करता। इसका NVH लेवल अच्छा है। हांलाकि इसका वजन 140 किलोग्राम है फिर भी इसे राइड करते समय कोई दिक्कत नहीं होती। रोड पर इसकी स्टेबिलिटी बेहतर बनती है। इसकी सीट सॉफ्ट है लेकिन बाइक पर बैठते समय थोड़ा सा झुकना पड़ता है जिसकी वजह से ज्यादा लम्बी दूरी पर आपको कमर सीधी करनी पड़ेगी। इसके सस्पेंशन निराश नहीं करते और यह खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाती है।
विज्ञापन

ब्रेकिंग

7 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
बाइक के फ्रंट टायर में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेकी की सुविधा है। अब चूंकि यह 125cc सेगमेंट की बाइक है इसलिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं मिलता लेकिन उस कमी को पूरा करने के लिए इसमें CBS (combined braking system) दिया गया है। CBS की मदद से बाइक को जल्दी रोकने में मदद मिलती है। यानी ब्रेकिंग के लिहाज से बाइक अच्छी लगी
विज्ञापन

नतीजा

8 of 8
Bajaj Pulsar 125 Neon Review - फोटो : Amar Ujala
125cc सेगमेंट में बजाज की नई Pulsar 125 Neon सबसे पावरफुल बाइक है। इसका डिजाइन सिंपल होने के साथ बावजूद भी बेहद आकर्षित नजर आती है। इसे चलाकर आपको मजा आएगा और सबसे बड़ी बात कंपनी ने इसकी कीमत सही रखी जोकि इसका एक और प्लस पॉइंट है। अगर आप मौजूदा 125cc बाइक्स चलाकर बोर हो चुके हैं तो आप नई Pulsar 125 Neon को जरूर चेक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें