प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने देश में अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल CT 100 KS और शानदार माइलेज देनेवाली बाइक Platina 100 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। गौरतलब है कि यह दोनों मोटरसाइकिलें अपने सेगमेंट में सबसे किफायती और सस्ती हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इन्हें खरीदने के लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। यहां जानते हैं अब इन बाइक्स को खरीदने के लिए आपको कितनी रकम ज्यादा देनी होगी।
CT 100 KS (किक स्टार्ट) और KS फेसलिफ्ट वेरिएंट्स में आती है। वहीं Platina KS और ES (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) वेरिएंट्स में उपलब्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक CT 100 KS फेसलिफ्ट की कीमत में 3,904 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Platina 100 ES की कीमत में 1,811 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें कि दोनों बाइक्स के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी कीमतें फरीदाबाद एक्सशोरूम की हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
क्या हैं नई कीमतें
मॉडल का नाम
कीमत (रुपये)
CT 100 KS
45,018
CT 100 KS FLT
52,960
Platina 100 KS
52,666
Platina 100 ES
56,608
विज्ञापन
3 of 5
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
इंजन और पावर
इन दोनों बाइक्स में 102cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह एक ट्यूबलर फ्रेम में फिट किया गया है। यह इंजन 5,500rpm पर 8.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि, जहां तक पावर आउटपुट की बात है तो Patina 100 बाइक CT 100 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पावर जेनरेट करती है। दोनों बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसके अलावा इनमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा Platina 100 में जहां ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं, वहीं CT 100 में ट्यूब-टाइप टायर का इस्तेमाल किया गया है।
4 of 5
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
फीचर्स
सुरक्षा के लिए इन दोनों बाइक्स में अलॉय व्हील्स और कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), सिंगल-पीस सीट, हैलोजन लाइट और फुल बॉडी ग्राफिक्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। Platina 100 सिल्वर और रेड दो रंगों के विकल्पों में उपलब्ध है, वहीं CT 100 ब्लैक/ब्लू, ऑलिव ग्रीन/येलो और ग्लॉस रेड/ब्राइट रेड जैसे मल्टी-कलर ऑप्शन के साथ आती है।
दोनों ही बाइक्स अपने सिंपल डिजाइन की वजह से काफी पॉपुलर हैं और रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी मुफीद हैं। अपने सेगमेंट में ये काफी किफायती बाइक्स है तो काफी ज्यादा चलती हैं। कीमतें बढ़ने के बाद इतनी बिक्री पर कितना असर पड़ेगा, यह तो समय के साथ ही पता चलेगा।