फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Platina, Pulsar से लेकर Avenger तक... Bajaj की 5 बाइक्स हुई महंगी, जानें नई कीमत

Mon, 13 Jul 2020 07:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Avenger Street 160
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी 5 मोटरसाइकिलों की कीमतों में इजाफा किया है। ये मोटरसाइकिल Platina 100 (प्लेटिना 100), Pulsar NS200 BS6 (पल्सर एनएस200 बीएस6), Pulsar 180F Neon (पल्सर 180F नियोन), Avenger Cruise 220 BS6 (एवेंजर क्रूज 220 बीएस6) और Avenger 160 Street (एवेंजर 160 स्ट्रीट) हैं। कंपनी ने इस सभी बाइक्स के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कीमत बढ़ोतरी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Bajaj Platina - फोटो : For Representation Only
Platina 100 
कम्यूटर बाइक बजाज प्लेटिना 100 रेंज में तीन वेरिएंट मिलते हैं- KS Alloy (केएस अलॉय), ES Alloy (ईएस अलॉय) और हाल ही में लॉन्च की गई ES Alloy Disc (ईएस अलॉय डिस्क)। बेस मॉडल केएस अलॉय अब 1,203 रुपये महंगी हो गई है और इसकी कीमत 50,848 रुपये है। मिड-स्पेक ईएस अलॉय की कीमत में सबसे ज्यादा 2,432 रुपये का इजाफा हुआ है और अब इसकी कीमत 58,362 रुपये है। वहीं टॉप-स्पेक ईएस अलॉय डिस्क वेरिएंट 1,325 रुपये महंगी हुई है और इसकी कीमत 61,082 रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम पुणे की हैं। 

इस बाइक में 102 cc का इंजन मिलता है, जो 7.8 PS का पावर और 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यब बाइक 96.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। प्लेटिना 100 BS6 की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। बता दें कि प्लेटिना 100 फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ आने वाली एकमात्र 100 सीसी कम्यूटर बाइक है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj Auto
Pulsar NS200 BS6
Pulsar NS200 BS6 की कीमत में 999 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 200 सीसी की इस क्रूजर बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,29,530 रुपये हो गई है। कीमत बढ़ोतरी से पहले यह बाइक 1,28,531 रुपये में उपलब्ध थी। कंपनी ने मई के बाद दूसरी बार बाइक की कीमतें बढ़ाई है। मई में Pulsar NS200 की कीमत करीब 3,500 रुपये बढ़ाई गई थी। Bajaj Pulsar NS200 BS6 में 199.5cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 24 hp का पावर और 18 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6 स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। 

4 of 6
Bajaj Pulsar 180F
Pulsar 180F Neon
Bajaj Pulsar 180F Neon की कीमत में 998 रुपये का इजाफा किया गया है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,11,328 रुपये हो गई है। इससे पहले बाइक की कीमत 1,10,330 रुपये थी। Bajaj Pulsar 180F Neon में 178cc, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह 17 hp का पावर और 14.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5 स्पीड ट्रांसिमशन मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Avenger Cruise 220 BS6 - फोटो : Bajaj
Avenger Cruise 220 BS6
बजाज ऑटो ने Avenger Cruise 220 BS6 (एवेंजर क्रूज 220 बीएस6) की कीमत 1,000 रुपये बढ़ा दी है। अब इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है। यह दूसरी बार है जब बजाज ने एवेंजर क्रूज 220 बीएस6 की कीमत बढ़ाई है। कंपनी ने इस बाइक को अप्रैल की शुरुआत में 1.16 लाख रुपये में लॉन्च किया है। जिसके बाद मई में इसकी कीमत बढ़ाकर 1.19 लाख कर दी गई। हालांकि, क्रूजर-स्टाइल वाली मोटरसाइकिल की कीमत बढ़ाने जाने के बाद भी इसके फीचर्स या बॉडीवर्क में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलता है। एवेंजर क्रूज 220 में फ्यूल-इंजेक्टेड 220cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 18.7 bhp का पावर और 17.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Avenger Street 160
Avenger 160 Street
हाल ही में बजाज ने Avenger 160 Street की कीमत भी 1000 रुपये बढ़ाई थी। अब इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 95,891 रुपये हो गई है। Bajaj Avenger 160 Street में 2-वॉल्व, सिंगल सिलिंडर, इंजन मिलता है। यह इंजन 15 hp का पावर और 13.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें