फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में Bajaj Auto की बिक्री रही जीरो, लेकिन निर्यात ने बचाई लाज

Tue, 05 May 2020 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) भारतीय बाजार में अप्रैल के महीने में एक भी वाहन नहीं बेच पाई। लॉकडाउन के कारण अप्रैल के महीने में सभी शोरूम और दुकानें बंद दी जिसके चलते इस दौरान कंपनी एक भी दोपहिया या कमर्शियल वाहन की बिक्री नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
Bajaj Auto Dealer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजाज ऑटो ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। हालांकि समीक्षावधि में कंपनी ने 32,009 दोपहिया वाहनों और 5,869 कमर्शियल वाहनों का निर्यात किया। अप्रैल में कंपनी ने कुल 37,878 वाहनों की बिक्री की। वहीं पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 4,23,315 वाहनों की बिक्री की थी। यानी बिक्री में 91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

इससे पहले Honda Motorcycle & Scooter India Pvt Ltd (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) और TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने बताया कि अप्रैल महीने में घरेलू बाजार में उसके एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई। 

Honda Motorcycle ने बताया कि 25 मार्च के बाद से पूरे देश में लॉकडाउन के कारण कंपनी एक भी वाहन बेचने में सफल नहीं हो पाई। हालांकि जापानी दोपहिया वाहन निर्माता ने 2,630 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया है। 

होंडा ने सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन दिशानिर्देशों के अनुसार अपने सभी चार उत्पादन प्लांट में 22 मार्च से काम बंद कर रखा है। सिर्फ होंडा ही नहीं, देश के सभी प्रमुख ऑटो निर्माताओं का यही हाल है। अप्रैल 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी विनिर्माण संयंत्रों और डीलरशिप को बंद कर दिया गया है। 

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भी एक बयान में कहा कि 23 मार्च, 2020 से, कंपनी के संयंत्रों को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुपालन में बंद कर दिया गया है। अप्रैल 2020 के महीने के दौरान, टीवीएस मोटर कंपनी की घरेलू बाजार में शून्य बिक्री रही है। चेन्नई पोर्ट पर परिचालन फिर से शुरू करने के बाद, मार्च 2020 के स्टॉक से दोपहिया वाहनों की 8,134 यूनिट्स और 1,506 तीन-पहिया वाहनों को अत्यधिक सुरक्षा का पालन करने हुए निर्यात किया गया है। 

टीवीएस मोटर कंपनी राज्य के दिशानिर्देशों के अनुसार परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो रही है और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रही है। कंपनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हालात सामान्य होने के बाद लोग व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए वाहन खरीदेंगे जिससे वाहनों की मांग में तेजी आएगी। 
विज्ञापन

यही हाल देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी  मारुति सुजुकी का भी रहा। भारतीय ऑटोमोबाइल जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि Maruti Suzuki India (MSI) मारुति सुजुकी इंडिया और MG Motor (एमजी मोटर) की पिछले महीने अप्रैल में एक भी कार नहीं बिकी। बंद के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है। हालांकि बंदरगाहों के खुलने के बाद मारुति सुजुकी ने मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया है। निर्यात के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें