Bajaj Chetak E-scooter Booking: पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak Electric को ज्यादा से ज्यादा से शहरों में उपलब्ध कराने के लिए कमर कस रही है। कंपनी ने तीन नए शहरों में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू की है। इनमें मैसूर, मैंगलोर और औरंगाबाद शामिल हैं। यानी अगर आप इन तीनों में किसी भी शहर में रहते हैं तो आप बजाज के ई-स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। स्कूटर की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। बजाज ऑटो अपने ई-स्कूटर को तेजी से देशभर में पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।
बता दें कि इन शहरों में Chetak ई-स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहक 2,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने नागपुर में चेतक की बुकिंग शुरू की थी। पुणे और बंगलूरु के बाद नागपुर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला तीसरा भारतीय शहर बना था। इससे पहले पुणे और बंगलूरू में चेतक स्कूटर के बुकिंग स्लॉट 48 घंटे से भी कम समय में भर गए।
विज्ञापन
2 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
कड़ा मुकाबला
बजाज ऑटो साल 2022 तक 22 भारतीय शहरों में इस सूची का विस्तार करने की योजना बना रही है। अगले कुछ महीनों में, चेन्नई और हैदराबाद में चेतक इलेक्ट्रिक की बिक्री शुरू की जाएगी। भारतीय बाजार में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक का मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, एथर 450X और कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आनेवाले ओला ई-स्कूटर से होगा। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का कहना है कि ओला ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटे के भीतर ही करीब एक लाख बुकिंग हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media
2 वेरिएंट्स में उपलब्ध
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार लुक वाला एक स्टाइलिश स्कूटर है। चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। शहरों में खासकर युवाओं में इस स्कूटर का काफी क्रेज देखने को मिला है।
4 of 6
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : social media
बैटरी और स्पीड
इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hamara Bajaj is back with electric scooter Chetak
- फोटो : Social
बैटरी
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कॉमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है।
बुकिंग बंद करने से पहले बढ़ाई कीमत
बजाज ऑटो ने उच्च मांग के कारण 13 अप्रैल को बुकिंग शुरू होने के 48 घंटों के भीतर चेतक के लिए बुकिंग रोक दी थी। बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में करीब 27,000 रुपये की बढ़ोतरी भी की। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,998 रुपये है। गौरतलब है कि इससे पहले इस स्कूटर की कीमत में मार्च 2021 में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। बजाज ऑटो ने हाल ही में नागपुर में चेतक को लांच किया, जहां 2000 रुपये की टोकन राशि में चेतक की बुकिंग जारी है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के Urbane ट्रिम की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,998 रुपये है। जबकि टॉप-एंड Premium की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,44,987 रुपये है रखी गई है।