फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबर! महंगी हो गई Bajaj Pulsar सीरीज की मोटरसाइकिलें, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमतें

Fri, 02 Oct 2020 10:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Pulsar 125 Neon और BS6 Bajaj Pulsar 150 - फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पल्सर रेंज की Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150 सीरीज की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया है। बता दें कि कंपनी ने इसी साल जुलाई महीने में अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने Pulsar 125 और Pulsar 150 सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतों में 128 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, कीमतों के अलावा इन मोटरसाइकिलों में कोई भी बदलाव नहीं किए गए हैं।
 
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 सीरीज की कीमतें

Bajaj Pulsar 125 के स्प्लिट सीट ट्रिम ऑप्शन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 79,091 रुपये से बढ़कर 79,219 रुपये हो गई है। वहीं, Bajaj Pulsar 125 Neon की कीमत 70,995 रुपये से बढ़कर 71,123 रुपये हो गई है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 75,795 रुपये से बढ़कर 75,923 रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 150 सीरीज की कीमतें

Bajaj Pulsar 150 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 97,958 रुपये से बढ़ कर 98,086 रुपये हो गई है। वहीं, इसके ट्वीन डिस्क ट्रिम ऑप्शन की कीमत 1,01,837 से बढ़कर 1,01,965 रुपये हो गई है।

Pulsar 150 Neon की कीमत अब 91,002 रुपये से बढ़कर 91,130 रुपये  हो गई है।

सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं। 

Bajaj Pulsar 150: परफॉर्मेंस

Bajaj Pulsar 150 में पावर के लिए मौजूदा 149.5सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, सिंगल ओवरहेड कैम (SOHC) इंजन दिया गया है। इसके BS-6 वर्जन में आपको 13.8 bhp की मैक्सिमम पावर मिलेगी। वहीं, इसका पीक टॉक 13.25 Nm है। इसका कर्ब वजन 148 किलोग्राम हो है। इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125: परफॉर्मेंस

Bajaj Pulsar 125 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 124.38 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 2-वॉल्व इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12hp और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।


Bajaj Pulsar 125 और Bajaj Pulsar 150 ये दोनों ही सीरीज कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाकिलों में से एक हैं। ऐसे में देखना है कि कीमतों में बढ़ोतरी का क्या इन मोटरसाइकिलों की बिक्री पर भी कोई असर पड़ेगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें