car discount
भारतीय कार बाजार में करीब 50 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी रखने वाली Maruti Suzuki की घरेलू बिक्री में 36 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। जबकि देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai की बिक्री में भी 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हाल ही में कंपनी ने कोना इलेक्ट्रिक कार और उससे पहले Venue को लॉन्च किया था। इसके अलावा होंडा कार्स इंडिया की बिक्री में भी 49 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज हुई, कंपनी ने जुलाई (2019) में कुल 10,250 गाड़ियों की ही बिक्री की। वही महिंद्रा एंड महिंद्रा की जुलाई महीने में कुल बिक्री 15 फीसदी गिरकर 40,142 यूनिट्स रही। अशोक लीलैंड की कुल बिक्री जुलाई में 28 फीसदी घटकर 10,927 कार रही।