Sanjay Bangar- Ravi Shastri-Virat Kohli
- फोटो : social Media
बांगड़ ने कहा कि विराट ने सेमीफाइनल के बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद यह निर्णय लिया गया था कि धोनी थोड़ा नीचे बल्लेबाजी कर सकते हैं। उस समय तक उन्होंने नंबर पांच पर बल्लेबाजी की थी। चूंकि वह डेथ ओवर्स में तेजी से रन बटोर सकते हैं और अपने अनुभव के साथ निचले क्रम को भी ध्यान में रखकर बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए, उन्हें सेमीफाइनल में निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, पर यह फैसला मेरा खुद अकेले का नहीं था, सभी इससे सहमत थे।