देश की विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फरवरी महीने में हुई अपनी बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। पैसेंजर वाहनों से ज्यादा ट्रैक्टर की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लि.) (एचएमआईएल) की कुल बिक्री फरवरी में 26.4 फीसदी बढ़कर 61,800 यूनिट रही। एचएमआईएल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इससे पिछले साल 2020 के इसी महीने में कंपनी ने 48,910 वाहन बेचे थे।
विज्ञापन
2 of 12
Hyundai i20 2020
- फोटो : Hyundai India
घरेलू बिक्री 29 फीसदी बढ़कर 51,600 यूनिट रही जो एक साल पहले फरवरी 2020 में 40,010 यूनिट थी। बयान के अनुसार निर्यात 14.6 फीसदी बढ़कर 10,200 यूनिट रहा जो 2020 के इसी महीने में 8,900 यूनिट था।
कंपनी के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरूण गर्ग ने कहा, "...कंपनी बिक्री में तेजी लाकर आर्थिक पुनरूद्धार में योगदान देने तथा उद्योग को बिक्री के मामले में कोविड पूर्व स्तर पर लाने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है। फरवरी 2020 में कुल 61,8000 यूनिट्स की बिक्री के साथ ह्यूंदै ने सभी सेगमेंट में वृद्धि हासिल की है।"
विज्ञापन
मारुति सुजुकी की बिक्री में 11.8 फीसदी की बढ़ोतरी
3 of 12
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि फरवरी में उसकी वाहन बिक्री 11.8 फीसदी बढ़कर 1,64,469 वाहनों की रही है। एमएसआई की बयान जारी कर बताया कि इससे पिछले साल फरवरी माह में उसने 1,47,110 कारों की बिक्री की थी।
4 of 12
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 11.8 फीसदी बढ़कर 1,52,983 वाहनों की रही जबकि पिछले साल फरवरी में उसने घरेलू बाजार में 1,36,849 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने कहा है कि फरवरी में उसकी मिनी कारों में आल्टो और एस- प्रेसो की बिक्री 12.9 फीसदी घटकर 23,959 वाहन रह गई जबकि एक साल पहले इस वर्ग में उसने 27,499 वाहन बेचे थे।
वहीं दूसरी तरफ कम्पैक्ट वर्ग में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कारों की बिक्री इस दौरान 15.3 फीसदी बढ़कर 80,517 वाहन तक बढ़ गई जबकि पिछले साल इस श्रेणी में उसने 69,828 कारों की बिक्री की थी।
कंपनी की मध्यम श्रेणी की कारों में सियाज जैसी कारों की बिक्री 40.6 फीसदी घटकर 1,510 कारों की रह गई। पिछले उसने 2,544 यूनिट बेची थी।
कंनी ने फरवरी माह में 11,486 कारों का निर्यात किया जो कि एक साल पहले के मुकाबले 11.9 फीसदी अधिक रहा।
विज्ञापन
अशोक लेलैंड की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी
6 of 12
Ashok Leyland BS6 Bus and Truck Range
- फोटो : सांकेतिक
हिन्दुजा समूह की अग्रणी कंपनी Ashok leyland (अशोक लेलैंड) ने सोमवार को कहा कि फरवरी माह में उसकी बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 13,703 यूनिट रही है।
कंपनी ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा कि एक साल पहले इसी माह के दौरान उसकी बिक्री 11,475 यूनिट रही। इस दौरान कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 12,776 यूनिट रही जबकि पिछले साल यह बिक्री 10,612 वाहनों की रही थी। यह वृद्धि 20 फीसदी रही।
विज्ञापन
7 of 12
Ashok Leyland Circuit-S
कंपनी ने कहा है कि मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में पांच फीसदी बढ़कर 7,114 वाहन रही जबकि एक साल पहले यह बिक्री 6,745 यूनिट की रही थी।
घरेलू बाजार में फरवरी माह के दौरान हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5,662 यूनिट रही है जबकि फरवरी 2020 में यह बिक्री 3,867 वाहनों की रही। यह वृद्धि 46 फीसदी की रही।
Escorts ट्रैक्टर की बिक्री 30.6 फीसदी बढ़ी
8 of 12
Escorts Tractor Framtrac
- फोटो : Escorts
कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी Escorts (एस्कॉर्ट्स) एग्री मशीनरी ने सोमवार को कहा कि फरवरी माह में उसकी ट्रैक्टर बिक्री 30.6 फीसदी बढ़कर 11,230 यूनिट रही। कंपनी ने इससे पहले फरवरी 2020 में 8,601 यूनिट की बिक्री की।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा की फरवरी 2021 में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर बिक्री 10,690 यूनिट रही। एक साल पहले फरवरी में कंपनी ने घरेलू बाजार में 8,049 ट्रैक्टर बेचे थे। यह वृद्धि 32.8 फीसदी की रही।
9 of 12
automatic escorts tractor
एस्काट्र्स एग्री मशीनरी ने कहा वृहद आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक संकेत मिलने और ग्रामीण क्षेत्र में नकदी प्रवाह मजबूत होने से आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग लगातार जारी रहने की उम्मीद है।
कंपनी ने कहा है कि आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। फरवरी में कंपनी ने 540 ट्रैक्टर का निर्यात किया जबकि एक साल पहले उसने 552 यूनिट निर्यात की।
बजाज ऑटो की बिक्री में 6 फीसदी का इजाफा
10 of 12
Bajaj Auto Bike Plant
- फोटो : Twitter
दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाट ऑटो) ने सोमवार को कहा कि फरवरी महीने में उसके वाहनों की कुल बिक्री में छह फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी के वाहनों की बिक्री फरवरी में बढ़कर 3, 75,017 यूनिट्स रही। एक साल पहले फरवरी के महीने में 3,54,913 वाहनों की बिक्री हुई थी।
11 of 12
Bajaj Pulsar
- फोटो : Bajaj Auto
फरवरी में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री हालांकि, दो फीसदी घटकर 1,64,811 वाहन रही है, जो कि पिछले साल इसी महीने में 1,68,747 यूनिट्स थी। बजाज ऑटो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।
कंपनी ने कहा है कि फरवरी में उसका निर्यात कारोबार 13 फीसदी बढ़कर 2,10,206 वाहनों का रहा है। इससे पिछले साल फरवरी में उसने 1,86,166 वाहनों का निर्यात किया था।
बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी महीने में सात फीसदी बढ़कर 3,32,563 यूनिट्स रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 3,10,222 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी के कमर्शियल व्हीक्ल्स (वाणिज्यिक वाहनों) की कुल बिक्री पांच फीसदी घटकर 42,454 यूनिट्स रही। जबकि एक साल पहले फरवरी में उसने 44,691 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की थी।