फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020: Tata Sierra Electric SUV टाटा ने पेश किया लोकप्रिय SUV Sierra का इलेक्ट्रिक वर्जन

Wed, 05 Feb 2020 04:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Tata Sierra Electric SUV Concept - फोटो : Social Media
विज्ञापन
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में अपनी काफी पसंद की जाने वाली गाड़ी को पेश किया है। लेकिन अब यह ऑल इलैक्ट्रिक कार है। और यह गाड़ी है Tata Sierra (टाटा सिएरा)। कंपनी के मुताबिक उसने अपनी लीजेंड गाड़ी टाटा सिएरा को नए सिरे से तैयार किया है। नई गाड़ी ऑल इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट SUV है। टाटा की यह नई कॉन्सेप्ट ओरिजिनल सिएरा को एक श्रद्धांजलि है जिसे 1990 के दशक के शुरुआती दौर में में Telco के नाम से जाना जाता था। 
विज्ञापन

Tata Sierra Electric SUV कॉन्सेप्ट को अल्फा एआरसी प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी की यह डिजाइन भविष्य में पेश होने वाली गाड़ियों में दिखेगी। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म में अल्ट्रोज को भी तैयार किया गया है। 

नई सिएरा का डिजाइन पुरानी से काफी मिलता-जुलता है। टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट SUV का अगला हिस्सा काफी दमदार है और स्क्वैर्ड व्हीलआर्क्स के इस्तेमाल से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। ओवरऑल लुक की बात करें तो Tata Sierra Electric SUV लैंड रोवर डिफेंडर जैसी दिखती है। लेकिन पुराने से इतर नई सिएरा के पिछली विंडो को शीशे से ढंक कर कैनोपी लुक दिया गया है। 

ऑरिजिनल सिएरा एसयूवी में तीन दरवाजे दिए गए थे, दो साइड में और एक पीछे की तरफ। टाटा ने उसी थीम को अपनाया है। इस कॉन्सेप्ट SUV के पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप दी गई है जिससे इसका लुक बहुत शानदार लगता है। 
विज्ञापन

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि Tata Sierra Electric SUV बनावट बहुत अच्छी लग रही है। इसके लुक और डिजाइन से कॉन्सेप्ट एसयूवी का एक बिल्कुल नया पैमाना रखा गया है जो असल में भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रभावित करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें