नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto Expo 2020 से भले ही कई बड़ी कंपनियों ने दूरी बना ली है, लेकिन फिर भी यह इवेंट आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस इवेंट में Maruti Suzuki, Hyundai, Renault समेत Tata Motors जैसी बड़ी कंपनियां अपना दम दिखाने जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चार कारें हैं जिन पर टिकीं हैं लाखों लोगों की नजर,
Maruti Suzuki Futuro-e
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Auto Expo 2020 में लोगों को हैरान करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना दमखम दिखाएगी। कंपनी अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसके प्रोडक्शन को आने वाले कुछ सालों में शुरू कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
Hyundai Tucson
भारतीय बाजार में Hyundai अपनी Tucson का फेसलिफ्ट वर्जन Auto Expo 2020 में पेश करेगी। कंपनी की तरफ से इसमें 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। Hyundai Tucson में भारी कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें आपको LED हेडलैंप्स, नई डिजाइन वाला डैशबोर्ड और फ्लोटिंग-टाइप इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है।
Renault HBC
Renault अपनी चार-मीटर कॉम्पैक्ट SUV को Auto Expo 2020 में पेश करेगी। माना जा रहा है कि स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर यह कार भारतीय बाजार में Maruti Suzuki की Vitara Brezza, Hyundai की Venue और Ford की EcoSport जैसी कारों को टक्कर देगी। Renault की यह कार CMF-A प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसमें पावर के लिए आपको 1.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें ऑटोमैटिक ट्रॉसमिशन का विकल्प भी दे सकती है।
Tata H2x/Hornbill
Tata Motors अपनी एंट्री-लेवल माइक्रो-SUV को Auto Expo 2020 में पेश करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी इस कार को इस साल के अंत या फिर 2021 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। Tata Motors की H2x/Hornbill का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki की Ignis और Renault की Kwid से कड़ा मुकाबला होगा। इसमें पावर के लिए 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है।