Audi India (ऑडी इंडिया) की कारें भारत में अगले वर्ष से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने अपनी कारों के जल्द महंगी होने के बारे में एलान किया है। कार की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण बढ़ते लागत मूल्य और रुपये में आ रही कमजोरी को माना जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि Audi A6, Q8 आदि कारों की कीमतों में एक जनवरी 2021 से दो फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 5
ऑडी
Audi India के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन के बताया कि Audi India में हम ग्राहकों को सबसे बढ़िया देने की कोशिश में रहते हैं। लेकिन बढ़ती इनपुट कॉस्ट और रुपये में उतार-चढ़ाव ने हमारे कॉस्ट स्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ाया है और हमें कीमतें बढ़ाने पर मजबूर किया है। एक जनवरी 2021 से हमारे मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमतों में दो फीसदी तक का इजाफा हो जाएगा। हालांकि हमने विभिन्न स्तरों पर बढ़ी लागत के असर को सीमित करने का प्रयास किया है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में कारोबार में बढ़ोतरी के लिए कीमत बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Audi Q2
- फोटो : Audi (For Refernce Only)
ढिल्लन ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि ग्राहक पर बोझ कम पड़े। ग्राहकों पर बढ़ोत्तरी का एक छोटा हिस्सा ही पास ऑन किया जा रहा है। कंपनी ग्राहकों को कई सर्विस पैकेज की पेशकश कर रही है ताकि उन्हें कार खरीद आसान रहे।
4 of 5
Audi Q2
- फोटो : Audi India
सबसे छोटी एसयूवी Q2
Audi India ने हाल ही में Q8 सेलिब्रेशन एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। Audi Q8 सेलिब्रेशन एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 98.98 लाख रुपये है। Audi की सबसे छोटी एसयूवी Q2 भी हाल ही में लॉन्च हुई है। कंपनी इसके साथ ही ग्राहकों को दिमागी सुकून की भी पेशकश कर ही है, जिसमें 5 साल का सर्विस पैकेज, 2+3 साल की एक्सटेंडेट वॉरंटी और रोड साइड असिस्टेंस शामिल है।
कंपनी ने इस साल RS7 Sportback, RS Q8 और A8L को भी भारतीय सड़कों पर उतारा है। ये सभी पेट्रोल मॉडल हैं। इन मॉडल्स के साथ Audi India इस त्योहारी सीजन में बिक्री में तेजी की उम्मीद कर रही है। Audi A6 जैसी कुछ कारों पर ग्राहकों को सेलिब्रेशन प्रोग्राम्स की पेशकश भी की जा रही है। ग्राहक इस बारे में ज्यादा जानकारी ऑडी इंडिया के अपने नजदीकी डीलरशिप से ले सकते हैं।