फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी तक जाएगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर,मासिक किराए पर भी उपलब्ध

Sun, 17 Mar 2019 10:30 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Ather Electric Scooter
इस समय सरकार और वाहन कंपनियां दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही हैं। जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतरने को बेताब है वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में खूब धमाल मचा रहे हैं। पिछले साल कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए जिनमें Ather एक बड़ा नाम रहा।  Ather ने दो स्कूटर Ather S340 और S450 लॉन्च किए। इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मोबाइल से भी जल्दी चार्ज हो जाते हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 9
Ather 450 electric scooter
अगर आप भी इन स्कूटर्स को लेने की सोच रहे हैं तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए lease plan यानी मासिक किराए की सुविधा उपलब्ध कराई है। Ather S340 स्कूटर को घर लान के लिए आपको मात्र 3,977 रुपये भरने होंगे। वहीं 4,220 रुपये का मासिक रेंटल देकर Ather S450 को घर ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
Ather Electric Scooter
इस मासिक किराए के विकल्प को कंपनी 3 साल के लिए मुहैया करा रही है। जिसके लिए ग्राहक को सबसे पहले Ather 340 के लिए 30,000 (Refundable) रुपये और Ather 450 के लिए 40,000 (Refundable) रुपये जमा करने होंगे। इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के बाद कंपनी को इसका पहला ग्राहक भी मिल चुका है। इन स्कूटर्स को रेंट पर देने के अलावा कंपनी इनके लिए ग्राहक के घर पर चार्जिंग पॉइंट भी लगा रही है।

4 of 9
Ather Electric Scooter
कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर फुल चार्जिंग पर 75 किमी का माइलेज दे देता है, और मात्र 3.9 सेकेंड में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी तक है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में इको मोड भी दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
Ather Electric Scooter
कंपनी ने इस स्कूटर में बैलेंस बनाए रखने के लिए स्कूटर के बीच लैग स्पेस में बैटरी रखी है, ताकि बेहतर हैंडलिंग हो सके। इसके अलावा कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं। इके अलावा स्कूटर के फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक का फीचर दिया है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें रिवर्स गियर भी है, जिससे आप बैठे-बैठे इसे बैक कर सकेंगे।

                                अपनी नई कार के सामने Randeep Hooda ने कुछ ऐसे खिचवाई तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 9
Ather Electric Scooter
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में देश में पहली बार एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करने वाला टच स्क्रीन डेशबोर्ड दिया है। 7 इंच की कैपैसिटिव टच स्क्रीन दी गई है, जिसमें कई फीचर दिए गए हैं। साथ ही, इसकी खासियत यह है कि यह स्क्रीन पूरी तरह से वाटर प्रूफ है। इस स्क्रीन में रास्ता बताने के लिए नेविगेशन, पार्किंग असिस्ट सिस्टम, वाटरप्रूफ चार्जर, मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Ather Electric Scooter
इसके साथ ही एंड्रॉयड स्पोर्ट होने के चलते इसमें डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट भी स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर को अपडेट भी किया जा सकता है। ओटीए यानी ओवर द एयर सपोर्ट के जरिए व्हीकल फर्मवेयर अपडेट्स डाउनलोड किए जा सकते हैं।

8 of 9
Ather Electric Scooter
कंपनी ने इस स्कूटर के साथ एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च की है, जिसके जरिए अपने स्मार्टफोन पर ही स्कूटर का चार्जिंग स्टेटस, राइड पैटर्न, पुश नेविगेशन, व्हीकल परफॉरमेंस टिप्स, व्हीकल डाइग्नोस्टिक आदि की जानकारी देखी जा सकती है। कंपनी ने अपने स्कूटर में 2.4 किलोवॉट आवर्स की लीथियम ऑयन बैटरी दी है, जिसकी लाइफ 50 हजार किमी तक है। इसकी बैटरी IP67 से अप्रूव है, जिसके चलते यह न केवल वाटर रेजिस्टेंट है बल्कि धूल से भी सुरक्षित है।
 
 
विज्ञापन

9 of 9
एथर ए340
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 16 लोगों की एक स्टार्टअप कंपनी अथर एनर्जी ने पूरी तरह से देश में ही तैयार किया है।  बात करें कीमत की तो Ather S340 वर्जन की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए है, जबकि Ather S450 की कीमत 1 लाख 30 हजार के आसपास है।   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें