फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Mahindra Bolero Neo: Thar के बाद अब आनंद महिंद्रा नई बोलेरो नियो के हुए दीवाने, इसे भी अपने गैराज में करेंगे शामिल, जानें इसकी खूबियां

Wed, 14 Jul 2021 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
Anand Mahindra Added New Car in Garage Mahindra Bolero Neo: Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने दिल की बात अपने फोलोअर्स तक पहुंचाने में देर नहीं लगाते। आनंद महिंद्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए न्यू लॉन्च Bolero Neo (बोलेरो नियो) में अपना विश्वास जताया। बता दें कि उनकी कंपनी ने एक दिन पहले ही भारतीय बाजार में 8.48 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम में नई बोलोरो नियो को लॉन्च किया है। आनंद महिंद्रा ने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में करीब 13 लाख लोगों ने बोलेरो एसयूवी पर विश्वास जताया है। महिंद्रा ने कहा कि नई बोलेरो नियो इस विरासत को आगे ले जाएगी। 

बोलेरो नियो दरअसल TUV300 का एक फेसलिफ्ट वर्जन है। लेकिन यह एक शानदार ड्राइविंग अनुभव की पेशकश करने का वादा करती है, जिसके लिए बोलेरो जानी जाती है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा, "बोलेरो न सिर्फ हमारी रगों में बल्कि 13 लाख लोगों की रगों में भी दौड़ती है...। इसका परिवार बढ़ेगा और लीजेंड कायम रहेगी।" इससे पहले आनंद महिंद्रा ने नई Mahindra Bolero Neo एसयूवी को अपने गैराज में शामिल करने की बात भी लिखी।
 
विज्ञापन

2 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
कंपनी ने Mahindra Bolero Neo एसयूवी को चार वेरिएंट्स में उतारा है। नई बोलेरो नियो तीसरी जेनरेशन की चेसिस पर बनी हई है। इसका इस्तेमाल Scorpio और Thar में भी किया गया है। साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान समय में पहले से बिक रही बोलेरो की बिक्री भी जारी रहेगी। महिंद्रा बोलेरो नियो में मिलने वाले फीचर्स की एक लंबी सूची है। महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी में Bolero (बोलेरो) की मजबूती और TUV300 (टीयूवी300) के प्रीमियम फीचर्स को साथ में पेश करने का वादा करती है। कंपनी इसके जरिए न सिर्फ बोलेरो के खरीदारों, बल्कि युवा ग्राहकों को भी लुभाना चाहती है। इसलिए, बोलेरो जहां देश के टियर II, टियर III शहरों और ग्रामीण इलाकों में खासी लोकप्रिय एसयूवी है, वहीं बोलेरो नियो का लक्ष्य इन बाजारों के साथ-साथ देश के शहरी इलाकों में भी एक मजबूत पकड़ बनाना है।  

विज्ञापन

3 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
4 वेरिएंट्स में लॉन्च
Mahindra Bolero Neo में चार वेरिएंट्स N4, N8, N10 और N10 (O) में लॉन्च की गई है। नई Bolero Neo 7 सीट (5+2) में उपलब्ध है। बोलेरो का N4 बेस वेरिएंट है, N8 मिड वेरिएंट है और N10 टॉप-स्पेक वेरिएंट है। N10 (O) वेरिएंट मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसके जरिए ड्राइवर डिफरेंशियल को मैनुअली लॉक कर सकेगा। जो वाहन के फंसने की दशा में बेहद उपयोगी होगा। कंपनी ने नई एसयूवी को सात रंगों में पेश किया है। जिसमें रॉकी बेज, मैजेस्टिक सिल्वर, हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट, नेपोली ब्लैक और रॉयल गोल्ड रंग शामिल हैं। 

4 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
Bolero Neo पर 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा ने इस एसयूवी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया है। इसके साथ ही इस इंजन में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे एसयूवी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टार्ट/स्टॉप किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
शानदार फीचर्स
नई Mahindra Bolero Neo में इंटीरियर का लेआउट पहले की तरह ही देखने को मिलता है। हालांकि फीचर्स के मामले में TUV300 के मुकाबले Neo काफी मॉडर्न लगती है। नई एसयूवी के इंटीरियर को Pininfarina ने डिजाइन किया है। आप स्टीयरिंग को टिल्ट कर सकते हैं। हाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट और रीयर में पावर विंडोज, रिमोट लॉक और कीलेस एंट्री, बढ़ाने लायक बूट स्पेस और कई फीचर्स दिए गए हैं।  महिंद्रा बोलेरो नियो में रीडआउट के लिए एक नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के लिए ब्लूसेंस सूट के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इको ड्राइविंग मोड, इलेक्ट्रॉनिक स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
सुरक्षा फीचर्स
एसयूवी में हाई स्पीड अलर्ट वॉर्निंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक डोर लॉक, ड्राइवर और उसके बगल वाली फ्रंट सीट के लिए डुअल एयरबैग लगे हैं। साथ में फॉलो मी हेडलैम्प, सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मौजूद है। इसके अलावा ऑटोमैटिक एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra
मुकाबला
नई Bolero Neo एसयूवी की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1817 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2680 mm है। इस कार में 384 लीटर का शानदार बूटस्पेस मिलता है। सब-4-मीटर यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी होने के नाते, भारतीय बाजार में Bolero Neo का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Kia Sonet (किआ सोनेट), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें