आज बॉलीवुड के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। बिग बी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी साउथ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' को लेकर भी चर्चा में हैं।
इस फिल्म से अमिताभ बच्चन साउथ सिनेमा में डेब्यू भी कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन को 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के मेकर्स ने बेदह खास तोहफे के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बिग बी को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास Bentley से लेकर Rolls Royce तक कई लग्जरी करें हैं। आइए अपको भी बताते हैं महानायक को कौन सी कार सबसे ज्यादा पसंद है :
विज्ञापन
2 of 6
रोल्ज रॉयस फैंटम
रोल्ज रॉयस फैंटम
बिग बी के पास रोल्ज रॉयस की फैंटम कार है। इस कार में बिग बी को अक्सर सफर करते देखा जाता है। बता दें, यह कार मशहूर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी फिल्म एकलव्य के किरदार से प्रभावित होकर गिफ्ट की थी। कार की कीमत 4.0 करोड़ से 8.25 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
विज्ञापन
3 of 6
रेंज रोवर
रेंज रोवर
महानायक के अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं जो इस कार के दीवाने हैं जिनमें रणबीर कपूर का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि उन्हे इस कार में सबसे ज्यादा देखा जाता है। इस कार की स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है। और बिग बी को यह कार बेहद पसंद है।
4 of 6
मिनी कूपर एस
मिनी कूपर एस
बच्चन साहब की यह कार जैसे ही उनके बंगले के सामने दिखी तो लोगों में काफी दिनों तक अफवाह रही कि इस कार को बिग बी ने आराध्या के लिए खरीदा है। लेकिन कुछ समय बाद अमिताभ ने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि यह कार अभिषेक ने उन्हें गिफ्ट दी है। कार की कीमत की बात करें तो यह 26.6 लाख रुपये में मार्केट में मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 6
टोयोटा लैंड क्रूजर
टोयोटा लैंड क्रूजर
बॉलिवुड सितारों की पसंदीदा कारों मे से ये कार एक है। अमिताभ बच्चन की गैराज में भी यह शानदार कार शामिल है। इस कार की कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है। कार में 2.7 लीटर पेट्रोल, 2.8 लीटर डीज़ल और 4.0 लीटर डीज़ल इंजन कंपनी द्वारा दिया गया है।
इन शानदार कारों से अलग भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के गैराज में Mercedes SL500, Lexus LX470, BMW X5, BMW 7 Series और Mercedes S320 जैसी कई कारें हैं। जिनका बिग बी समय-समय पर इस्तेमल करते देखे जाते हैं।