फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सड़कों पर दिखी हुंडई की यह इलेट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 280 किमी

Fri, 01 Feb 2019 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Ioniq india auto expo
हुंडई जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हालांकि इलेक्ट्रिक कार हुंडई कोना किसी कोरियन कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं हाल ही में हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 280 किमी की दूरी तय कर सकती है।
 
विज्ञापन

पिछले साल ऑटो एक्सपो में किया था शोकेस

2 of 6
Hyundai Ioniq india charging
हुंडई मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना को आने वाले कुछ महीने में लॉन्च कर सकता है। जिसके बाद वह अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq को भी लॉन्च करेगा। दोनों की कारों की टेस्टिंग जारी है। हुंडई की योजना है पहले वह कोना पर बाजार की प्रतिक्रिया देखेगा, जिसके बाद वह इसे लॉन्च करेगा। हुंडई आयोनिक को पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
 
विज्ञापन

आयोनिक में कई नए फीचर

3 of 6
Hyundai Ioniq auto expo india
पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार आयोनिक में हुंडई ने कई नए फीचर दिए हैं, जो किसी हाईब्रिड वैरियंट में नहीं मिलते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल और एयरडैम के साथ सपाट सरफेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें नए एलईडी हेडलैंप्स के साथ नई टेल लाइट्स भी दी गई हैं। साथ ही ऑयोनिक में बिल्कुल नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स, कॉपर कलर की कैरेक्टर लाइंस दी गई हैं।
 

आयोनिक में 28 किलोवॉट की लीथियन ऑयन पॉलीमर बैटरी

4 of 6
Hyundai Ioniq india test
वहीं आयोनिक की पॉवर डिलिवरी की बात करें, तो आयोनिक में 28 किलोवॉट की लीथियन ऑयन पॉलीमर बैटरी दी गई है। ये बैटरियां कार की सीट के नीचे दी गई हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 280 किमी की दूरी तय करती हैं। यह बैटरियां 88 किलोवॉट यानी 120 बीएचपी की पॉवर और 295 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। हुंडई आयोनिक की अधिकतम रफ्तार 165 किमी प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन

6.6 किलोवॉट की ऑनबोर्ड चार्जर

5 of 6
Hyundai Ioniq india interior
वहीं आयोनिक में 6.6 किलोवॉट की ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलेगा, जो मात्र चार घंटे में बैटरी फुल चार्ज कर देगा। इसके अलावा कार के साथ 100 किलोवॉट का चार्जर भी मिलेगा, जो मात्र 23 मिनट में 80 फीसदी बैटरी चार्ज कर देगा। हालांकि कीमतों को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ऑयोनिक की कीमत 20 लाख के आसपास रख सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 से 8 घंटो में 80% तक चार्ज होगी हुंडई कोना

6 of 6
Hyundai Kona
वहीं हुंडई कोना इलेक्ट्रिक SUV में 40kWh की बैटरी होगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह सिंगल चार्जिंग के बाद 312 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। कंपनी इसके साथ होम चार्जर देगी, जो 6 से 8 घंटो में 80% तक चार्ज कर देगी। कार का इंजन 134 एचपी और 395 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकेगा और इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा तक होगी। वहीं हुंडई इसकी कीमत 25 लाख रुपए के आसपास ररख सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें