BMW HP4 Race
- BMW HP4 Race
- इंजन: 999cc
- कीमत: 85 लाख रुपए
भारत में बिकने वाली सुपरबाइक्स की रेस में यह बाइक्स फिलहाल काफी आगे है। BMW मोटराड HP4 रेस की भारत में कीमत 85 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह दुनिया की पहली प्रोडक्शन बाइक है जिसका मेनफ्रेम पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बना है जिसकी वजह से यह वजन में हल्की और परफॉरमेंस से सबसे आगे है। इस बाइक का फ्रेम का वजन सिर्फ 7.8 किलोग्राम है। इस बाइक का कुल वजन 171 किलोग्राम है। इसमें लगा 999cc का इंजन 215 hp और 120 Nm का टॉर्क देता है।