फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल पेट्रोल इंजन में आएगी थर्ड जेनरेशन Renault Duster, पहले आएगा फेसलिफ्ट वर्जन

Tue, 25 Jun 2019 07:11 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Renault Dacia Duster - फोटो : सांकेतिक
तीसरी पीढ़ी की रेनो डस्टर को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा और केवल एक ही फ्यूल वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। तीसरी पीढ़ी की डस्टर भारत में पहली पीढ़ी की डस्टर की जगह लेगी। वहीं भारत में जल्द ही डस्टर का फेसलिफ्ट भी लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में फेसलिफ्ट को हाई एल्टीट्यूड एरिया जोजी ला पास में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था।
 
विज्ञापन

दूसरी पीढ़ी की डस्टर 2017 में हुई थी लॉन्च

2 of 5
Renault Dacia Duster Rear - फोटो : सांकेतिक
खबरें हैं कि 2023 में तीसरी पीढ़ी की डस्टर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में फिलहाल पहली पीढ़ी की डस्टर बिकती है, वहीं दूसरी पीढ़ी की डस्टर को 2017 में लॉन्च किया गया था और ब्राजील, कोलंबिया, रशिया और इंडोनेशिया में इसकी बिक्री हो रही है। तीसरी पीढ़ी की डस्टर को रेनो-निसान के सहयोग से चेन्नई में बनाया जायेगा।
 
विज्ञापन

केवल पेट्रोल इंजन में ही लॉन्च

3 of 5
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरी पीढ़ी की डस्टर को भारत में केवल पेट्रोल इंजन में ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम होगा, साथ ही इसका इलेक्ट्रिक वेरियंट भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाली डस्टर में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन लगा होगा और यह टर्बोचार्ज्ड यूनिट के साथ आएगा। दुनियाभर में डस्टर इसी इंजन के साथ बेची जाती है।  
 

निसान का 1.5 लीटर H4K पेट्रोल इंजन

4 of 5
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google
फिलहाल भारत में बेचे जाने वाली डस्टर में निसान का 1.5 लीटर H4K पेट्रोल इंजन आता है। यही इंजन निसान किक्स और रेनो कैप्चर में भी दिया गया है। यह इंजन 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वेरियंट में 5 स्पीड मैनुअल और सीवीटी आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

1.5 लीटर K9K डीजल इंजन

5 of 5
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google
इसके अलावा डस्टर में 1.5 लीटर K9K डीजल इंजन भी आता है, जो 110 पीएस की पावर और 248 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि डीजल वेरियंट में 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्शन मिलता है। वहीं रेनो ने हाल ही में ट्राइबर की लॉन्चिंग के मौके पर एलान किया था कि बीएस6 मानक के चलते कंपनी डीजल इंजन देना बंद कर देगी।                                
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें