2021 Force Gurkha
- फोटो : Facebook/VikramKanwar
शानदार है लुक
Force Gurkha सेकंड जेनरेशन मॉडल की नई तस्वीरों को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस एसयूवी को भारत बाजार में लॉन्च कर सकती है। ये एसयूवी नई तस्वीरों में भी वैसी ही लग रही है जैसा इसे पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। नई Gurkha बीएस6 एसयूवी में नए हेडलैंप के साथ सर्कूलर डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा लोगो दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में आकर्षक फॉग लाइट्स के साथ रूफ कैरियर, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक ORVM (आउट साइड रियर व्यू मिरर) मिलता है जो इसे पहले के मुकाबले और शानदार लुक देते हैं।