New Maruti Ciaz Diesel Engine
मारुति ने हाल ही में डीजल कारों के लिए नया इंजन डेवलेप किया है। नए इंजन के साथ सियाज कारें फरवरी में लॉन्च होंगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है। सियाज के बाद नया इंजन नई अर्टिगा में भी दिखाई देगा, जिसके बाद यह डीजल विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस में भी दिखाई देगा। सियाज का नया इंजन बीएस-4 मानक वाला होगा, लेकिन मारुति अगले साल अप्रैल 2020 से पहले इसे बीएस-6 मानक में अपग्रेड करेगी।