फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लाख की Jeep Wrangler भारत में हुई लॉन्च, इसमें हैं 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Sat, 10 Aug 2019 04:30 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
2019 Jeep Wrangler - फोटो : Jeep
भारतीय कार बाजार में Jeep ने अपनी 4th  जनरेशन Wrangler को लॉन्च कर दिया है। यह एक ऑफ-रोड एसयूवी है जोकि सिर्फ 5-डोर Wrangle अनलिमिटेड वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं नई-जीन जीप Wrangle को भी CBU मॉडल के रूप में भारत में बेचा जायेगा। भारत में इसकी कीमत 63.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी है।
विज्ञापन

डिजाइन में नयापन

2 of 3
2019 Jeep Wrangler - फोटो : Jeep
डिजाइन पर नजर डालें तो नई Wrangle में थोड़ा नयापन तो जरूर है लेकिन यह काफी हद तक पहले जनरेशन जैसे दिखती है। लेकीन थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसके डिजाइन में कुछ नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इसका डिजाइन काफी हद तक आपको पसंद आएगा। इसके फ्रंट में आइकॉनिक 7 स्लॉट ग्रिल्स दिए गए हैं जिसके साथ क्लासिक राउंड हेडलैम्प्स LED यूनिट्स दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खास फीचर्स

3 of 3
2019 Jeep Wrangler - फोटो : Social
नई Wrangle में अपडेटेड कैबिन मिलेगा और इसका डैशबोर्ड भी अब नया फील देता है। इतना ही नहीं ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम शामिल किया है जोकि नेविगेशन, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ आता है। इसके अलावा इस गाड़ी में ड्यूल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। कुछ और फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट जैसी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4 सिलिंडर का 2.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन लगा है जो 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें