धोनी की नई कार
- फोटो : social Media
अब माही के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में एक और नई चमचमाती लाल जीप ग्रांड चेरोकी आ गई है। जिसका फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी ने पति धोनी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'रेड बीस्ट तुम्हारा घर में स्वागत है। माही तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया।इसकी नागरिकता का इंतजार है, रियली मिसिंग यू। यह भारत में अपनी तरह की पहली कार है।' साक्षी धौनी ने लाल रंग की जिस कार की फोटो शेयर की है वह जीप कंपनी की ग्रैंड चेरोके एसयूवी है। इसकी भारत में एक्स शो रूम कीमत 1.07 करोड़ रुपए है।