फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020: Kia Seltos को चुटकियों में पछाड़ेगी रॉकेट इंजन वाली नई Renault Duster!

Fri, 07 Feb 2020 03:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 - फोटो : Team-BHP
ऑटो एक्सपो में फ्रेंच कंपनी Renault ने बड़ा धमाका किया है। अब रफ्तार के मामले में Renault Duster रफ्तार के मामले में अपने सेगमेंट की सभी कारों को पछाड़ देगी। रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर को नए टर्बो इंजन से लैस किया है, जिसकी पावर के सामने कोई कॉम्पैक्ट एसयूवी नहीं टिकेगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020-1 - फोटो : Social Media

नया बीएस6 मानक वाला इंजन

रेनो डस्टर मे नया बीएस6 मानक वाला इंजन आया है। यह इंजन 1.5 लीटर K9K टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन की जगह लेगा। कंपनी अब इंजन को बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया है। लेकिन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के सामने कड़ी चुनौती पेश करते हुए रेनो ने टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ नई डस्टर को पेश किया है।
विज्ञापन

3 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 Engine - फोटो : Team-BHP

156 बीएचपी की जबरदस्त पावर

कंपनी अब डस्टर में 1.3 लीटर 4-सिलेंडर SCe टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देगी। खास बात यह होगी कि डस्टर का नया इंजन 156 बीएचपी की जबरदस्त पावंर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। अभी तक रेनो यह इंजन डस्टर के इंटरनेशनल वर्जन में देती थी। इस इंजन के आने के बाद इस क्लास में डस्टर का कोई मुकाबला नहीं होगा।

4 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 Rear - फोटो : Team-BHP

किआ सेल्टॉस होगी फेल!

अभी तक इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस में इतना पावरफुल इंजन आता था, जो 138 बीएचपी की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। लेकिन डस्टर ने पावर और आउटपुट के मामले में सभी को पछाड़ दिया है। सेल्टोस टर्बो पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ट्विन क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं रेनो डस्टर टर्बो पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा, साथ ही सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
All new Duster - फोटो : Renault

अप्रैल 2020 से लॉन्च

वहीं रेनो डस्टर के शुरुआती वेरियंट्स में 1.5 लीटर HR15DE पेट्रोल इंजन देती रहेगी, लेकिन यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही ऑफर की जाएगा। नया टर्बो इंजन अप्रैल 2020 में उतारा जाएगा। तब तक पूरे देश में बीएस6 ईंधन भी उपलब्ध हो जाएगा। इंजन में कई पार्ट्स ऐसे हैं जो विदेश से मंगवाए गए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Auto Expo 2020 Renault Duster 2020 Interior - फोटो : Team-BHP

ये होंगे नए फीचर

वहीं इंजन के अलावा कंपनी ने डस्टर में कोई खास बदलाव नहीं किया है। एक्सपो में डस्टर के टॉप RXZ वेरियंट को पेश किया गया था, जिसमें ग्रेल पर लाल रंग का एक्सेंट, टेलगेट और रूफरेल्स पर लाल रंग में डस्टर बैज मिलेगा। साथ ही 17-इंच का डुअल टोन अलॉय व्हील, सैटिन क्रोम डोर सिल्स, नई फैब्रिक सीटें दी गई हैं। टॉप वेरियंट में स्टॉर्ट-स्टॉप सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिमोट कंट्रोल्ड केबिन प्री-कूलिंग फंक्शन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट के साथ लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। वहीं कीमत भी रेगुलर डस्टर से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें