फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू कार ट्रेंड: इन टॉप 'छोटी' SUV में मिलता है ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, कीमत 10 लाख रुपये से कम

Wed, 24 Mar 2021 12:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
SubCompact automatic SUV - फोटो : For Refernce Only
इन दिनों ऑटो सेक्टर में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट का जलवा है। ग्राहक भी इसी सेगमेंट को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2021 तक इस सेगमेंट में 95 फीसदी ग्रोथ हासिल की है। वहीं सेगमेंट में लगातार नई गाड़ियों की लॉन्चिंग हो रही है। वहीं मैनुअल मॉडल्स के मुकाबले ऑटोमैटिक मॉडल्स की ज्यादा मांग है। हम आपको बता रहे हैं 10 लाख से कम एक्स-शोरूम कीमत में आने वाली टॉप सबकॉम्पैक्ट एसयूवी...
विज्ञापन

2 of 7
Renault Kiger - फोटो : Renault

रेनो काइगर

कीमत- 6.59 लाख रुपये से 7.05 लाख रुपये तक

काइगर इसी साल फरवरी में लॉन्च हुई थी, यह चार ट्रिम, चार इंजन और कई गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है। इसका 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन 72 बीएचपी की पावर देता है, जबकि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100 बीएचपी की पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी और 5-स्पीड सीवीटी (केवल टर्बो में) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
  • इसके एएमटी RxL, RxT और RxZ वैरियंट्स की कीमत 6.59 लाख, 7.05 लाख और 8 लाख रुपये है।
  • RxT सीवीटी टर्बो पेट्रोल की कीमत 8.60 लाख रुपये है, वहीं टॉप RxZ टर्बो पेट्रोल सीवीटी की कीमत 9.55 लाख रुपये है।
  • जल्दी करें, कंपनी एक अप्रैल से कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

निसान मैगनाइट

कीमत- 8.19 लाख रुपये से 9.75 लाख रुपये तक

निसान मैगनाइट को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था। मैगनाइट और काइगर में एक ही इंजन दिया गया है। निसान मैगनाइट दो इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में आती है, जो क्रमशः 72 बीएचपी और 100 बीएचपी की पावर देता है। इसमें एएमटी गियरबॉक्स नहीं मिलता है, मैनुअल के अलावा केवल सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता है, जो टर्बो पेट्रोल इंजन में आता है।
  • मैगनाइट  XL CVT, XV CVT, XV प्रीमियम CVT और XV प्रीमियम (O) CVT की कीमत 8.19 लाख, 8.88 लाख रुपये, 9.75 लाख रुपये है।     
  • निसान भी एक अप्रैल से कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी है।

4 of 7
Tata Nexon 2020 Facelift - फोटो : Tata Motors

टाटा नेक्सन

कीमत- 8.59 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये तक   

टाटा नेक्सन इस सेगमेंट की 5-स्टार रेटिंग वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है। नेक्सन पांच ट्रिम्स XE, XM, XZ, XZ+ और XZ+ (O) में आती है। टाटा नेक्सन 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन आता है, जो क्रमशः 110 बीएचपी की पावर और 170 एनएम और 260 एनएम का टॉर्क देता है।
  • नेक्सन के ऑटोमैटिक वैरियंट्स XMA पेट्रोल, XMA S पेट्रोल और XMA डीजल की कीमत 8.59 लाख रुपये, 9.11 लाख रुपये और 9.92 लाख रुपये है।
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

ह्यूंदै वेन्यू (एस टर्बो)

कीमत- 9.68 लाख रुपये

ह्यूंदै वेन्यू 19 वैरियंट्स में आती है, जिनमें 6 डीजल और 13 पेट्रोल के हैं। वहीं इसमें 3 इंजन ऑप्शन 1.0 टर्बो पेट्रोल (120 बीएचपी/172एनएम), 1.2 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल (83 बीएचपी/115एनएम) और 1.5 लीटर टर्बो डीजल (90 बीएचपी/220एनएम) में आती है। टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड मैनुअल, iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।
  • वेन्यू S टर्बो डीसीटी पेट्रोल वैरियंट की कीमत 9.68 लाख रुपये है
  • SX+ टर्बो डीसीटी और SX+ स्पोर्ट डीसीटी वैरियंट्स की कीमत 11.49 लाख रुपये और 11.66 लाख रुपये है।
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala

मारुति विटारा ब्रेजा

कीमत- 9.85 लाख रुपये

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में विटारा ब्रेजा टॉप सेलिंग एसयूवी में है। ब्रेजा 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 105 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। ब्रेजा में SHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम मिलता है। ब्रेजा में पांच ट्रिम्स पेट्रोल इंजन और चार ट्रिम्स पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरियंट्स के साथ आते हैं।
  • ब्रेजा के VXi पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 9.85 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota Urban Cruiser

टोयोटा अर्बन क्रूजर

कीमत- 9.90 लाख रुपये

टोयोटा अर्बन क्रूजर पिछले साल सितंबर 2020 में लॉन्च हुई थी। अर्बन क्रूजर तीन ट्रिम्स (मिड, हाई और प्रीमियम) में आती है। इसमें मारुति ब्रेजा वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक मिलता है।
  • अर्बन क्रूजर के मिड ऑटोमैटिक वैरियंट की कीमत 9.90 लाख रुपये है, वहीं हाई ऑटोमैटिक वैरियंट की कीमत 10.75 लाख रुपये और प्रीमियम ऑटोमैटिक कीमत 11.35 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें