फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drink and Drive: नशे में गाड़ी चलाई तो कार खुद थाम लेगी आपके कदम, इस खास तकनीक पर काम कर रहीं कंपनियां

Thu, 22 Sep 2022 06:48 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हर साल कई सड़क हादसे होते हैं। इस समस्या से दुनियाभर के देश परेशान हैं। अब जल्द ही कारों में ऐसी तकनीक आ सकती है जिसके बाद नशे में कार चलाना आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं इस तकनीक के बारे में।  

विज्ञापन
1 of 7
डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण दुनियाभर में हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। कई देशों में ऐसा करने वालों को कड़ी सजा भी दी जाती है लेकिन इसके बाद भी शराब पीकर नशे में कार चलाने के मामलों में कमी नहीं आती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्द ही ऐसी व्यवस्था हो सकती है जिसमें ड्रिंक करने के बाद कार चलाने की कोशिश नाकाम हो जाएगी।

विज्ञापन

कैसी है तकनीक 

2 of 7
ड्रिंक और ड्राइव ना करें - फोटो : For Reference Only

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में ऐसी ही एक तकनीक पर काम किया जा रहा है जिसमें शराब पीकर नशे में कार नहीं चलाई जा सकेगी। अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर कार चलाने की कोशिश करेगा तो अलार्म बजने लगेगा।

विज्ञापन

किस तरह करेगा काम 

3 of 7
ड्रिंक और ड्राइव ना करें - फोटो : सोशल मीडिया

ये तकनीक कई तरह से काम करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके जरिए ड्राइवर के चेहरे पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर कार चलाने की कोशिश करेगा तो तकनीक के जरिए इस बात की जानकारी कार को मिल जाएगी कि ड्राइवर की हालत सही नहीं है और वो कार चलाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में ड्राइवर के बर्ताव को भांपकर कार का अलार्म बजने लगेगा।

बच पाएगी कई लोगों की जान 

4 of 7
नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस तकनीक को सभी कारों में लगाने की वकालत की है। बोर्ड का मानना है कि इस तरह की तकनीक को कारों में लगाया जाता है तो इससे हर साल कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

विज्ञापन

शराब पीने के बाद क्या होता है 

5 of 7
ड्रिंक और ड्राइव ना करें - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादातर मामलों में जब कोई व्यक्ति शराब पीकर कार चलाने की कोशिश करता है तो होश में ना होने के कारण कार पर कंट्रोल खो बैठता है। इसके अलावा कई मामलों में कार की स्पीड काफी तेज होती है, असुरक्षित तरीके से कार ड्राइव होती है जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

विज्ञापन

अमेरिका में ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण होती है इतनी मौत 

6 of 7
ड्रिंक और ड्राइव ना करें - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले अमेरिका जैसे देश में शराब पीकर कार चलाने से होने वाले हादसों में रोजाना करीब 32 लोगों की मौत हो जाती है। पूरे साल में ये संख्या 11 हजार तक पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में भी होते हैं बड़े हादसे 

7 of 7
ड्रिंक और ड्राइव ना करें - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के अलावा अगर भारत की बात करें तो यहां पर भी हर साल करीब आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें