फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाजी' स्टार अजय देवगन की 6.95 Cr. की 'रॉयल' कार देखी, दिल छू लेंगी तस्वीरें

Wed, 20 Nov 2019 10:53 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
अजय देवगन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय हाल ही में मुंबई में हुई इस मूवी की स्क्रीनिंग में अपनी रॉयल कार से पहुंचे। यह कार कोई और नहीं बल्कि Rolls-Royce Cullinan SUV थी। यह कार देश में चुनिंदा शख्सियतों के पास ही है। इसे अजय ने जुलाई 2019 में खरीदा है। इसकी तस्वीरें किसी का भी दिल छू लेने वाली हैं। बता दें कि हाल ही में Rolls-Royce कंपनी ने अपने लोगो के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया है। आगे की स्लाइड में तस्वीरों के साथ जानिए इस कार से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
देश की सबसे महंगी एसयूवी
अजय देवगन की यह कार भारत की सबसे महंगी एसयूवी है। हालांकि उनके गैराज में पहले से ही एक से बढ़कर एक शानदार लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर वोग शामिल हैं। उन्होंने कुछ साल पहले अपनी पत्नी काजोल को लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 भी गिफ्ट की थी।
विज्ञापन

3 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
कस्टमाइजेशन में लगा समय
अजय देवगन के कार कलेक्शन में शामिल हुई इस सबसे बेहतरीन और लग्जरी एसयूवी के लिए कुछ महीने पहले ही ऑर्डर दिया था। लेकिन इसके कस्टमाइजेशन की वजह से इसकी डिलीवरी में देरी हुई। गौरतलब है कि रॉल्स रॉयस अपनी कस्टमाइज्ड कारों के लिए जानी जाती है।

4 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये
रॉल्स रॉयस की कलिनन सबसे महंगी एसयूवी में से एक है। इसके बेसिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू है। वहीं इसे कस्टमाइजेशन कराने के बाद इसकी कीमत और बढ़ जाती है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अजय देवगन ने इस कार में क्या कस्टमाइजेशन कराए हैं।
विज्ञापन

5 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
इनके पास भी है यह कार
हालांकि देश में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के पास ही यह अकेली रॉल्स रॉयस नहीं है। इससे पहले देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी कलिनन खरीदी थी, माना जाता है कि देश में कलिनन के पहले ग्राहक वही थे। उसके बाद भूषण कुमार ने लाल रंग की कलिनन खरीदी थी।
विज्ञापन

6 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
अजय ने खरीदा गहरे रंग का शेड
अजय देवगन के पास जो कलिनन है वो गहरे रंग के शेड वाली है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही ताजा तस्वीर में वह अपनी इस कार से बाहर आते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

7 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
अजय के नाम रजिस्टर्ड
जानकारी के मुताबिक रॉल्स रॉयस कलिनन 17 जुलाई 2019 को अजय उर्फ विशाल वीरू देवगन के नाम रजिस्टर हुई थी। वहीं सरकार के नियमों के मुताबिक हर दो साल का बीमा करना अनिवार्य है और इस कार का बीमा 30 जून 2022 तक वैलिड है।

8 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
कलिनन में 6.8 लीटर का ट्विन चार्जर वाला वी12 पेट्रोल इंजन लगा है। इसका इंजन 560 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है।

9 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है और यह फोर व्हील ड्राइव है। इस कार में ऑल व्हील स्टीयरिंग सिस्टम मिलता है।

10 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
ऑल व्हील स्टीयरिंग सिस्टम से कम सपीड पर टर्निंग रेडियस घटाने में मदद मिलती है, जबकि हाई स्पीड पर कार को स्टैबिलिटी देता है।

11 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
कलिनन 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 5 सेकेंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है। इसमें एयर सस्पेंशन के साथ 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन

12 of 12
Rolls Royce Cullinan SUV - फोटो : Social Media
ताजा अपडेट की बात करें तो कंपनी ने इसकी रूफ (छत) में 1300 से ज्यादा एलईडी लाइट भी दी हैं, जो अंदर से इसे आसमान में चमकते तारों का लुक देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें