रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी नई बाइक Classic 350 लॉन्च कर दी है। इसे हाल ही में लॉन्च हुई Jawa Perak के मुकाबले में उतारा गया है। Royal Enfield Classic 350 बाइक को कंपनी ने दो रंगों में बाजार में पेश किया है। बहरहाल, क्या आप बाइक बनाने वाली इस कंपनी के बारे में कुछ जानते हैं? क्या आपको पता है कि यह कंपनी 100 साल पहले कैसे शुरू हुई। आइए जानते हैं भारतीय लोगों की पसंदीदा इस बाइक और इसे बनाने वाली कंपनी से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
विज्ञापन
2 of 8
Royal Enfield Bobber 838
- फोटो : Social
सुई बनाने वाली कंपनी से शुरूआत
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बुलेट बाइक बनाने की शुरूआत एक छोटी सी सुई बनाने वाली कंपनी से हुई थी। कपड़े सिलने वाली सुई बनाने वाली यह कंपनी 1851 में शुरू हुई थी। जो साल 1950 आते-आते रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बनाकर पूरे विश्व में फैल गई। हालांकि बीते 100 साल में इस कंपनी ने कई उतार चढ़ाव भी देखे। आगे जानिए और रोचक तथ्य..।
विज्ञापन
3 of 8
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
एनफील्ड के बाइक बनाने की शुरूआत 1901 में इंग्लैंड के रेडडिच से हुई थी। साल 1920 आते-आते स्पोर्ट्स मॉडल और लेडीज साइकिल भी बनाई गईं। इसी दशक में एनफील्ड की रेसिंग मोटरसाइकिल भी खासी मशहूर हुई।
4 of 8
Royal Enfield
1932 में पहली बुलेट बनकर बाजार में आई और इंग्लैंड में लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होते ही बुलेट को सेना के इस्तेमाल के लिए बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 8
Royal Enfield
दक्षिण इंग्लैंड में एक खुफिया कारखाने में बुलेट का निर्माण शुरू हुआ। साल 1953 में भारत सरकार ने बुलेट को अपनी सेना के लिए चुना। इसी बाइक से सीमा पर जवान गश्त करते और पहरेदारी के लिए चौकस रहते।
विज्ञापन
6 of 8
Royal Enfield
1955 में मद्रास मोटर्स को लाइसेंस मिला तब ब्रिटेन की कंपनी ने मद्रास मोटर्स के साथ मिलकर काम शुरू किया और एनफील्ड इंडिया कंपनी बनी। मद्रास मोटर्स को भारतीय सेना के लिए 750 बुलेट बनाने का आर्डर मिला।
विज्ञापन
7 of 8
Royal Enfield Himalayan Rally
- फोटो : सांकेतिक फोटो
अब बुलेट भारत में बननी शुरू हुई और 1960 के दशक में 750 सीसी जीटी कॉन्टिनेंटल आई जो जल्द ही युवाओं की पहली पसंद बन गई। 1970 के दशक में इस बाइक की डिमांड और बढ़ी, यहां तक कि अब भारत में बन रही बुलेट इंग्लैंड तक सप्लाई होने लगी।
1990 में ईशर ने एनफील्ड इंडिया में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। नवंबर 2009 में कंपनी ने क्लासिक बाइक लॉन्च की जो अब दुनियाभर में मशहूर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी आज सालाना 450,000 मोटरसाइकिल दुनिया भर में बेच रही है।