Car Service
- फोटो : Google
12 सेकेंड से ज्यादा क्रैंक नहीं
अगर लंबे समय बाद गाड़ी को बाहर निकल रहे हैं तो ऐसे में आपको ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। नहीं तो आप कार के इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हो सकता है जब आप कार स्टार्ट कर रहे हों तो वह पहले या दूसरे प्रयास में चालू न हो। ऐसे में आपको 12 सेकेंड से अधिक तक क्रैंक नहीं करना है। अगर इंजन चालू हो जाता है, तो कार को तुरंत नहीं दौड़ाना है। इंजन को थोड़ी देर तक न्यूट्रल पर ऐसे ही चलने दें ताकि उसके तेल की सप्लाई पुर्जों में समान रूप से हो सके।