फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car: जल्द आएगा टेस्ला मॉडल Y का सस्ता और छोटा वर्जन, क्या भारत में होगी लॉन्च?

Mon, 17 Mar 2025 09:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla (टेस्ला) जल्द ही अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Model Y (मॉडल वाई) का एक सस्ता वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इस नए मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग लागत लगभग 20 प्रतिशत कम होगी। जिससे यह टेस्ला की अब तक की सबसे किफायती एसयूवी बन सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
Tesla (टेस्ला) जल्द ही अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Model Y (मॉडल वाई) का एक सस्ता वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इस नए मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग लागत लगभग 20 प्रतिशत कम होगी। जिससे यह टेस्ला की अब तक की सबसे किफायती एसयूवी बन सकती है। हालांकि, यह कोई पूरी तरह नया मॉडल नहीं होगा, बल्कि मौजूदा Model Y का ही अपडेटेड वर्जन होगा। इससे पता चलता है कि टेस्ला अपनी मौजूदा रेंज से बहुत दूर हटे बिना कम कीमत वाले वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

यह भी पढ़ें - Vehicle Scrappage Policy: दिल्ली में एक अप्रैल से लागू हो रही नई वाहन स्क्रैपेज नीति, दिल्लीवासियों पर होगा इसका क्या असर? जानें मानदंड और जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन

2 of 5
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
क्या भारत में लॉन्च होगी सस्ती टेस्ला?
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला भारत में अपने एंट्री की शुरुआत एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार के साथ कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी करीब 21 लाख रुपये (25,000 डॉलर) की शुरुआती कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च कर सकती है। शुरुआत में, टेस्ला अपनी बर्लिन गिगाफैक्ट्री में बनी गाड़ियां भारत में ला सकती है। हालांकि, टेस्ला ने अभी तक भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

यह भी पढ़ें - National Highways: अगर पांच साल तक हाईवे निर्माण में नहीं हुआ इस्तेमाल, तो सरकार लौटाएगी जमीन! जानें डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
कहां बनेगी यह नई Tesla Model Y?
इस नए मॉडल को कोडनेम E41 दिया गया है और इसका उत्पादन 2025 में चीन में शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस मॉडल का निर्माण यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में भी किया जाएगा। टेस्ला का शंघाई प्लांट मुख्य रूप से चीनी बाजार के लिए उत्पादन करेगा। जबकि कंपनी अमेरिका में भी इसका प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। 

यह भी पढ़ें - Jeep Compass Sandstorm Edition: जीप कंपास सैंडस्टॉर्म एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

4 of 5
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
संभावित कीमत और फीचर्स
अगर टेस्ला इस नए Model Y की लागत में कटौती करने में पूरी तरह सफल रहती है, तो इसकी कीमत 25,000 डॉलर से 30,000 डॉलर (लगभग 21-25 लाख रुपये) के बीच हो सकती है। यह मॉडल उसी रणनीति पर आधारित हो सकता है, जो कंपनी ने कम कीमत वाले Model 3 के साथ अपनाई थी।

कीमत कम करने के लिए कुछ फीचर्स हटाए जा सकते हैं, जैसे हीटेड सीट्स और रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन।हालांकि, यह नया Model Y मौजूदा मोटर और बैटरी सेटअप के साथ ही आएगा। जिससे इसकी परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
डिजाइन और प्लेटफॉर्म में क्या होंगे बदलाव?
टेस्ला ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि नया Model Y मौजूदा मॉडल से कितना छोटा होगा। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, कार के साइज में हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन कोई बड़ा स्ट्रक्चरल या बॉडी डिजाइन में परिवर्तन नहीं होगा।

कंपनी का कहना है कि यह नया बजट-फ्रेंडली Model Y मौजूदा प्रोडक्शन लाइन्स पर ही बनाया जाएगा। और इसमें कंपनी के मौजूदा और आने वाले प्लेटफॉर्म्स के फीचर्स को मिलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब? 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें